Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कुत्ते के काटने के बाद रामकुमार घर लौट आया और घाव धो लिया,लेकिन सुबह कुछ ऐसा हुआ…….
    राष्ट्रीय

    कुत्ते के काटने के बाद रामकुमार घर लौट आया और घाव धो लिया,लेकिन सुबह कुछ ऐसा हुआ…….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    angry dog with bared teeth
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी के अलीगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया। अलीगढ़ में एक युवक को कुत्ते ने काट, जिसके बाद उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे चारपाई में बांधना पड़ा। बता दें कि अलीगढ़ जिले के खैर तहसील में 23 साल के युवक रामकुमार उर्फ रामू को 20 दिसंबर 2025 की शाम एक आवारा कुत्ते ने पैर में काट लिया। शुरुआत में घाव सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही घंटों बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और रेबीज जैसे गंभीर लक्षण दिखने लगे।

    कुत्ते के काटने के बाद रामकुमार घर लौट आया और घाव धो लिया। रात भर सब कुछ ठीक रहा। आगले दिन जब राजकुमार उठा, तो वह नहाया , खाना खाया, लेकिन दोपहर होते ही उसकी हरकतें बदल गईं। वह कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा , जीभ बाहर निकालकर हांफने लगे और खुद को या आसपास के लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगा। राजकुमार की हातल देख रिजनों और ग्रामीणों ने मुश्किल से उसे काबू में किया और चारपाई से बांध दिया। इसके बाद तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रामकुमार को दिल्ली रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, कुत्ते के काटने के इतने कम समय (14-18 घंटे) में रेबीज के लक्षण दिखना बड़ी बात है।

    जानकारी के मुताबकि, इस समय रामकुमार की हालत नाजुक है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को हटाने और क्षेत्र में सफाई की मांग की है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोग अपनी बात रख रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कुत्ते या किसी जानवर के काटने पर तुरंत सरकारी अस्पताल जाकर घाव अच्छे से धोएं और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाएं। देरी होने पर वायरस दिमाग तक पहुंच जाता है और बचना मुश्किल हो जाता है।

    सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयल करके लोग तरह-तरह के सवाल पुछ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों से बच्चों और बुज़ुर्गों की सुरक्षा अब एक बड़ा सवाल बन चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘न्यूजीलैंड में 25 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर आज भी मेरे पास’ : पीएम मोदी

    July 11, 2026

    हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत, INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में होगा शामिल, जाने क्या है इसकी खासियत?

    July 11, 2026

    NEET UG पेपर लीक मामले में NTA अधिकारियों को मिली क्लीन चिट, निजी आरोपियों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.