Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»टला बड़ा रेल हादसा, ट्रेन इंजन में टकराया ट्रैक्टर, 500 मीटर तक घसीटा
    BREKING NEWS

    टला बड़ा रेल हादसा, ट्रेन इंजन में टकराया ट्रैक्टर, 500 मीटर तक घसीटा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आरा: बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा. आरा से सासाराम जा रही पैसेंजर ट्रेन और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का इंजन ट्रेन के इंजन में फंस गया और ट्रेन उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते ले गई.

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पैसेंजर ट्रेन (संख्या: 63369) अपने निर्धारित समय पर आरा से सासाराम के लिए रवाना हुई थी. जैसे ही ट्रेन पटना-मुगलसराय रेलखंड के बीच उदवंतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, वहां से गुजर रहा एक ट्रैक्टर उसकी चपेट में आ गया.

    चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक लापरवाही बरतते हुए रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन वहां आ पहुंची. जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ट्रेन के इंजन में फंस गया. लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन रुकते-रुकते ट्रेन ट्रैक्टर को काफी दूर तक घसीट ले गई.

    टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि ट्रेन के भीतर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. लोग डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे और अपनी जान बचाने के लिए सीटों से उठकर भागने लगे. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री या रेलकर्मी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

    घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. ट्रैक्टर का हिस्सा इंजन में इस कदर फंस गया था कि उसे निकालने में रेलवे कर्मचारियों को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान आरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा. ट्रैक्टर को हटाने और ट्रैक की जांच करने के बाद ही रेल सेवा दोबारा बहाल की जा सकी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

    July 11, 2026

    भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

    July 11, 2026

    पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.