Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»तारपीन से फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    BREKING NEWS

    तारपीन से फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    fire png burning flame Isolated on a black background
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 2 लोगों की जलकर मौत हो गयी है। आपको बता दे मंगलवार 23 दिसंबर को तारपीन टैंकर खाली करने के दौरान एकाएक फैक्ट्री में आग भड़क गयी थी। इस घटना के दौरान सुपरवाइजर और एक कर्मचारी अंदर ही फंस गये थे।

    सुपरवाइजर फैक्ट्री के अंदर से जलते हुए बाहर निकला था। जिसे चिंताजनक हालत में रायपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी, वहीं फैक्ट्री में फंसे एक अन्य मजदूर की भी मौत हो गयी। गौरतलब है कि एक दिन पहले सिरगिट्टी के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी थी। बताया जा रहा है लकड़ी के फर्नीचर पालिश के लिए कि फैक्ट्री में टैंकर से तारपीन खाली किया जा रहा था। इसी दौरान मोटर से निकली चिंगारी तारपीन तेल के टैंकर तक पहुंची गयी। और देखते ही देखते पूरे फैक्ट्री में आग फैल गयी।

    बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना के बाद फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। वहीं भागने के दौरान फैक्ट्री के सुपरवाइजर रितेश शुक्ला आग की चपेट में आ गया और उसके कपड़ों में आग लग गई थी। जिसके बाद वह किसी तरह जलते हुए बाहर निकला। प्रबंधन की ओर से उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित कालड़ा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं फैक्ट्री में आयुष सूर्यवंशी और उसका बड़ा भाई आशीष और पिता घनश्याम सूर्यवंशी भी काम कर रहे थे।

    आशीष और घनश्याम तो बाहर निकल गए। लेकिन आयुष अंदर ही फंस गया था। देर रात तक उसकी तलाश की जाती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आग पर काबू पाने के बाद उसे फैक्ट्री के अंदर से चिंताजनक हालत में बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

    July 11, 2026

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.