छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी के महादेवघाट पर होगा 100 करोड़ रूपए का प्रोजेक्ट, खारून नदी पर बनेगा 160 मीटर लंबा पुल

राजधानी के धार्मिक स्थल महादेवघाट क्षेत्र का स्वरूप बदलने, सुविधा और ट्रेफिक मवमेंट पर 100 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट पर काम होगा। काम होने से यह स्थान धार्मिक पर्यटन का केंद्र होगा। खारूद रिवर फ्रंट के तहत तीन सरकारी विभाग नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग अपने-अपने हिस्से का काम कराएंगे। खारूद नदी का पुल 40 साल पुराना हो चुका है और ट्रेफिक की आवाजाही लगातार बढ़ी हैं। अब पुराने ब्रिज के बाजू से एक नया ओवरब्रिज 160 मीटर लंबा बनने जा रहा हैं। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही हैं। यह काम होने पर रायपुरा और अमलेश्वर तरफ का ट्रेंफिक आसानी से दौड़ेगा। निगम 20 करोड़ की लागत से पूरे परिसर को आकर्षक रूप देगा।

सोलर पैनल से रोशन होगा

नगर निगम महादेवघाट परिसर को धार्मिक कॉरिडोर का स्वरूप देगा। इसके लिए 20 करोड़ का टेंडर जारी किया हैं। इसे स्वीकृति के लिए नगरीय प्रशासन को भेजा गया हैं। इस राशि से भव्य प्रवेश द्वार जिस पर लिखा होगा महादेवघाट में आपका स्वागत हैं। पूरा परिसर सोलर पैनल से रोशन होगा। आकर्षक लैड स्कैपिंग, ग्रासपेवर, यज्ञशाला, शेडयुक्त गलियारा, पाथवे जैसे कार्य होंगे। इसके अलावा जहां-तहां लग रही दुकानों को एक जगह व्यविस्थल करना हैं, ताकि धार्मिक घाट क्षेत्र में ठेला, गुमटी पर रोक लगाई जा सके। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए सोलर पैनल से लाइटपोल, एलईडी, बोलाड्र्स एवं डेकोरेटिव लाइट्स लगाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button