Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ऐसा बॉस आपने देखा है? कंपनी बेचकर 540 कर्मचारियों में बांटे 2000 करोड़ रुपये, वर्करों की हो गई मौज
    अंतर्राष्ट्रीय

    ऐसा बॉस आपने देखा है? कंपनी बेचकर 540 कर्मचारियों में बांटे 2000 करोड़ रुपये, वर्करों की हो गई मौज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका – अमेरिका में एक कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों की परवाह करके बिजनेस की दुनिया में एक मिसाल कायम की है। फाइबरबॉन्ड कंपनी के मालिक ग्राहम वॉकर ने अपनी कंपनी ईटन को बेच दी है। लेकिन इस सौदे में उन्होंने एक अनोखी शर्त रखी। उन्होंने खरीदार से कहा कि बिक्री की रकम का 15 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों को देना होगा और इस पर कोई मोलभाव नहीं हो सकता है। यह स्थिति तब थी जबकि कर्मचारियों के पास कंपनी के कोई शेयर नहीं थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राहम वॉकर ने अपनी कंपनी को 1.7 बिलियन डॉलर में बेचा और कंपनी के सभी 540 फुल-टाइम कर्मचारियों को 240 मिलियन डॉलर का बोनस दिया। हर कर्मचारी को एक लाख डॉलर से ज्यादा बोनस मिला। यह सौदा इसी साल पूरा हुआ जब ईटन ने फाइबरबॉन्ड को खरीद लिया। इस सौदे के बाद 540 फुल-टाइम कर्मचारियों को पैसे मिले। हर कर्मचारी को औसतन लगभग 443,000 डॉलर मिले जो पांच साल में दिए जाएंगे।

    हर कर्मचारी को मिले 4.43 लाख डॉलर
    बोनस की रकम किसी के लिए भी चौंकाने वाली रही। औसतन हर कर्मचारी को करीब 4.43 लाख डॉलर (लगभग 3.7 करोड़ रुपये) का बोनस मिला। यह राशि एकमुश्त नहीं, बल्कि पांच साल में दी जाएगी, बशर्ते कर्मचारी कंपनी में बने रहें। जून 2025 से बोनस की पेमेंट शुरू हो चुकी है।

    इस फैसले ने कई कर्मचारियों की जिंदगी बदल दी। 1995 से कंपनी में काम कर रहीं एक महिला कर्मचारी, जो कभी 5.35 डॉलर प्रति घंटा की सैलरी पर थीं, उन्होंने बोनस से मॉर्टगेज चुकाया और क्लोदिंग बुटीक शुरू किया। उनके मुताबिक, पहले जिंदगी सैलरी से सैलरी तक सीमित थी, अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अन्य कर्मचारियों ने इस रकम से कर्ज चुकाया, कार खरीदी, बच्चों की कॉलेज फीस भरी, रिटायरमेंट फंड मजबूत किया या परिवार के साथ यात्रा की योजना बनाई।

    फाइबरबॉन्ड की कहानी संघर्ष और वापसी की मिसाल रही है। कंपनी की स्थापना 1982 में ग्राहम के पिता क्लॉड वॉकर ने की थी। 1998 में फैक्ट्री में आग लगने के बावजूद कर्मचारियों की सैलरी नहीं रोकी गई। डॉट-कॉम बबल के दौरान छंटनी हुई, लेकिन बाद में ग्राहम और उनके भाई ने कंपनी संभाली, कर्ज चुकाया और नई डिवीजन शुरू की। इसके बाद बिक्री में 400 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई।

    कंपनी के सीईओ ग्राहम वॉकर ने कहा कि, लॉयल्टी का यह फैसला कर्मचारियों के सम्मान में लिया गया है. जिन्होंने मुश्किल समय में कंपनी का साथ निभाया है. कई कर्मचारियों को तो पहले इस बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा था.हालांकि, ग्राहम के इस फैसले की चर्चा हर जगह हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग इसे क्रिसमस की सबसे पॉजिटिव खबरों में एक बता रहे हैं.  

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, पाक सेना ने TTP के 15 आतंकियों को किया ढेर

    September 3, 2026

    महंगाई के बीच पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट

    September 2, 2026

    नेपाल में मौतों का आंकड़ा 1100 पार, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.