Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    • मोदी सरकार में मंत्री का CM डीके पर बड़ा अटैक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए वैभव सूर्यवंशी, मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड
    राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए वैभव सूर्यवंशी, मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हर बदलते दिन के साथ नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं. सिर्फ 14 साल की उम्र में ही वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है और कई रिकॉर्ड अपने नाम लिखवा लिये हैं. क्रिकेट पिच पर उनकी इस शानदार सफलता के लिए ही अब उन्हें भारत सरकार की ओर से भी सम्मानित किया गया है. वैभव सूर्यवंशी को देश के सबसे बड़े बाल पुरस्कार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक खास कार्यक्रम में बिहार के इस होनहार बल्लेबाज को अपने हाथों से ये अवॉर्ड दिया.

    क्रिकेट में उपलब्धियों के लिए वैभव का सम्मान

    शुक्रवार 26 दिसंबर को जब विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम अपने दूसरे मैच के लिए मैदान पर थी, उसी वक्त इस टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मौजूद थे. मौका था प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सम्मान का. हर साल की तरह इस बार भी देशभर के कई युवाओं और बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए ये अवॉर्ड दिया गया, जिसमें किसी को उनकी बहादुरी के लिए तो किसी को खेल या संगीत या विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव को क्रिकेट की दुनिया में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. IPL में सबसे छोटे खिलाड़ी और सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने जैसी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति मुर्मु ने वैभव को ये अवॉर्ड दिया. जैसे ही वैभव का नाम अवॉर्ड के लिए पुकारा गया, पूरे विज्ञान भवन में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी.

    वैभव के भाई ने जताया गर्व

    वैभव को मिला ये अवॉर्ड सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के लिए भी बड़े गर्व का पल था और उनके भाई ने निसंकोच होकर इस पल को सबके साथ साझा किया. वैभव के बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैभव की अवॉर्ड लेते हुए फोटो पोस्ट की और लिखा, “हमारे लिए गर्व का पल है. हमारे देश की राष्ट्रपति के हाथों आज वैभव को बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. हमारी राष्ट्रपति ने वैभव की तारीफ भी की.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘न्यूजीलैंड में 25 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर आज भी मेरे पास’ : पीएम मोदी

    July 11, 2026

    हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत, INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में होगा शामिल, जाने क्या है इसकी खासियत?

    July 11, 2026

    NEET UG पेपर लीक मामले में NTA अधिकारियों को मिली क्लीन चिट, निजी आरोपियों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.