Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय सांस्कृतिक युवा महोत्सव ‘‘मड़ई 2025’’ का रंगा-रंग शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय सांस्कृतिक युवा महोत्सव ‘‘मड़ई 2025’’ का रंगा-रंग शुभारंभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शुभारंभ शोभा यात्रा में विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति प्रस्तुत

    चार दिनों तक बिखरी रहेगी कला – संस्कृति के विविध रंगों की छटा

    रायपुर -इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में 26 से 29 दिसम्बर 2025 तक आयोजित चार दिवसीय 31वें अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2025’ का शुभारंभ 31 महाविद्यालयों के लगभग 900 विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता से हुआ। कृषक सभागार में आयोजित मड़ई 2025 की शुरूआत भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा से हुई जिसमें 31 कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने जिलों की लोक संस्कृति, लोक पर्व, स्थानीय रीति-रिवाज, तथा अन्य विशेषताओं को प्रदर्शित किया। पारंपरिक परिधानों में सजे इन सांस्कृतिक दलों ने स्थानीय लोक गीतों एवं लोक नृत्यों की अनुपम छटा बिखेरी। इन दलों ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख नृत्यों का आकर्षक प्रस्तुतिकरण दिया। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने महिषासुर मर्दन, रामनामी संप्रदाय, राम मंदिर, गौरा-गौरी, गणेश विसर्जन, राऊत नाचा, अर्धनारिश्वर, कर्मा, पंथी, भगौरिया, आदि पर केन्द्रित झांकियों का प्रदर्शन किया। पर्यावरण संरक्षण में हसदेव बचाओ, अरावली बचाओ, भारतीय प्रौद्योगिकी विकास के विषयों पर सार्थक संदेश भी प्रस्तुत किये।

    शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री माननीय अनुज शर्मा, विधायक धरसींवा रहे। उन्होंने कहा कि यह सास्कृतिक आयोजन विद्यार्थी जीवन की मधुर स्मृतियों के रूप में सदैव यादगार रहता है।

    साथ ही किसी भी विधा का अलग तरीके से प्रदर्शन करने से आपकी एक पहचान कायम होती है। मुझे हर्ष है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी ने आत्मसात कर प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि मडई 2025 का आयोजन शिक्षा दीक्षा के साथ विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास का विशिष्ट अवसर प्रदान करता है।

    डॉ. संजय शर्मा अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने बाताया कि इस वर्ष 31वां सांस्कृतिक आयोजन मड़ई 2025 किया जा रहा है। कृषि छात्रों के उत्साह पूर्वक प्रदर्शन से यह सुनिश्चित है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति सुरक्षित है। इसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रतिभा एवं व्यक्तित्व में निखार आता है जिससे वे भविष्य मे सामाजिक दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर पाते है। इस अवसर पर डॉ. वी. के. त्रिपाठी संचालक अनुसंधान, डॉ. एस.एस. टूटेजा निदेशक विस्तार, डॉ. आरती गुहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर, श्री कपिल देव दीपक कुलसचिव एवं अधिष्ठातागण, प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

    शुभारंभ समारोह में पिछले वर्ष के विजेता टीम ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

    चार दिवसीय 26 से 29 दिसम्बर तक चलने वाले अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2025’’ में विभिन्न विधाओं की 25 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत 27 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से 1ः30 बजे तक एकल अभिनय, तात्कालिक भाषण, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, एकांकी, समूह गायन, कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

    दोपहर 03 बजे से मिमिक्री, भाषण, कार्टूनिंग, एकांकी, समूह गायन (भारतीय), लोक एवं आदिवासी नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 28 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से मूक अभिनय, भाषण, लघु नाटिका, वाद-विवाद, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, डिजिटल फोटोग्राफी, एकांकी, देश भक्ति गीत गायन, पश्चिमी एकल गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 03 बजे से लघु नाटिका, वाद-विवाद, मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 29 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से लघु नाटिका, तात्कालिक भाषण, लोक एवं आदिवासी नृत्य तथा पाश्चात्य समूह गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 29 दिसम्बर को अपरान्ह 04 बजे अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2025’’ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ समारोह के अंत में मड़ई 2025 के आयोजन सचिव डॉ. सुनिल नाग ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर विभिन्न कृषि महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …

    September 3, 2026

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका

    September 3, 2026

    विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.