Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 71 साल का बुजुर्ग घर में बना रहा था अवैध हथियार,पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले करवाया उपचार…
    • संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
    • छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल,’इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन…
    • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू,प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक मांगे गए नामांकन…
    • तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि
    • सुकमा में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण बना आत्मनिर्भरता की नई राह
    • सफल सर्जरी से भीमे हेमला के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी पनडुब्बी INS वाघशीर पर सवार होकर समुद्र की गहराई की यात्रा
    BREKING NEWS

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी पनडुब्बी INS वाघशीर पर सवार होकर समुद्र की गहराई की यात्रा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत की रक्षा क्षमताओं के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी निर्मित पनडुब्बी INS Vaghsheer पर सवार होकर गहरे समुद्र की यात्रा की. सुखोई और राफेल जैसे घातक लड़ाकू विमानों से आसमान नापने के बाद, अब राष्ट्रपति ने समंदर की गहराइयों में उतरकर भारतीय नौसेना की ताकत को करीब से महसूस किया. उनकी ये यात्रा भारत की बढ़ती नौसैनिक शक्ति और Make in India का एक सशक्त प्रतीक बनकर उभरी है.

    पनडुब्बी पर राष्ट्रपति की पहली यात्रा 

    राष्ट्रपति ने कर्नाटक के करवाड़ नेवल बेस पर भारतीय नौसेना की स्वदेशी कलवरी क्लास की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार होकर समुद्री यात्रा की . राष्ट्रपति के साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी साथ थे. पनडुब्बी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह पहली यात्रा थी. इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ही ऐसे दूसरे राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 2006 में विशाखपट्नम में पनडुब्बी में यात्रा कर चुके हैं . 

    डॉ. कलाम ने उस समय रूसी मूल की किलो-क्लास पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक में समुद्री यात्रा की थी. वही रास्ट्रपति मुर्मू ने समुद्र के भीतर यात्रा करने के लिए स्वदेशी आईएनएस वाघशीर को चुना. इसे मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड ने फ्रांस के सहयोग से देश मे ही बनाया हैं . इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 15 जनवरी को राष्ट्र को समर्पित किया है. इसका नाम  हिंद महासागर में पाई जाने वाली ‘सैंड फिश’ के नाम पर है. यह डीजल इलेक्ट्रिक अटैक सबमरीन है. आधुनिक  तकनीक और फीचर्स से लैस यह पनडुब्बी पानी के भीतर दुश्मनों के लिये काल से कम नहीं हैं.

    इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू इसी साल अक्टूबर महीने वायुसेना के लड़ाकू विमान रफाल पर उड़ान भर चुकी हैं. वही वायुसेना के सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान पर भी वो 2023 में फ्लाई कर चुकी हैं. राष्ट्रपति मुर्मू पिछले साल 4 नवंबर को नौसेना का स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर भी जाकर नौसेना की ऑपेरशनल क्षमता से रूबरू हो चुकी हैं. आपको बता दे कि नौसेना का कारवार बेस पश्चिमी तट पर एक महत्वपूर्ण बेस है. यहां पर नौसेना के कई युद्धपोत और पनडुब्बियां तैनात हैं. 

    राष्ट्रपति की ये यात्रा महज एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि उन जांबाज नौसैनिकों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति थी जो हफ्तों तक सूरज की एक किरण देखे बिना, विषम परिस्थितियों में देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू,प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक मांगे गए नामांकन…

    July 11, 2026

    तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

    July 11, 2026

     मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.