Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सफल सर्जरी से भीमे हेमला के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
    • कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह की पहली समीक्षा बैठक बन गई चर्चा का विषय,बार-बार वॉशरूम जा रहे अधिकारियों का करवाया शुगर टेस्ट
    • IPS जगमोहन मीणा,24 साल की उम्र में बने IPS, 13 साल की नौकरी में कई पदक; 37 साल की उम्र में DCP पद से इस्‍तीफा देकर चर्चा में…
    • स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू,मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक
    • उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»टूथब्रश और लोहे के पाने युवक के पेट से जो निकला उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान ……
    राष्ट्रीय

    टूथब्रश और लोहे के पाने युवक के पेट से जो निकला उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान ……

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: आपके और हमारे पेट में अगर कोई अटपटी चीज चली जाए तो दर्द से बेचैन हो जाते हैं. ऐसा लगता है कि अब पता नहीं कैसे इस दर्द से झुटकारा मिलेगा. लेकिन क्या हो अगर मैं आपको बताऊं कि एक शख्स के पेट से एक साथ सात टूथब्रश और लोहे के दो पाने (रींच) निकले हैं. मरीज के पेट में एक साथ इतना कुछ पड़ा देख खुद डॉक्टर हैरान रह गए. मामला जयपुर का है. 

    यह अनोखा मामला जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सामने आया, जहां 26 साल का युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर 26 दिसंबर को पहुंचा था. हॉस्पिटल के सीनियर गैस्ट्रो सर्जन डॉ.तन्मय पारीक ने बताया कि युवक भीलवाड़ा से आया था और उसकी हालत गंभीर थी. जब उसकी सोनोग्राफी की गई,तो डॉक्टरों को पेट में टूथब्रश और लोहे के पाने दिखाई दिए. इसके बाद एंडोस्कोपी की कोशिश की गई, लेकिन इन वस्तुओं को इस तरीके से निकालना संभव नहीं था.

    इसके बाद डॉक्टरों ने ओपन सर्जरी का फैसला लिया.दो घंटे से अधिक समय तक चली सर्जरी में युवक के पेट से 2 लोहे के पाने और 7 टूथब्रश निकाले गए. डॉ. पारीक ने बताया कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा डिस्टर्ब था. इसी कारण उसने खाने योग्य न होने वाली वस्तुएं भी निगल लीं.

    युवक मानसिक रूप से डिस्टर्ब था

    सर्जरी के दौरान एनेस्थेटिस्ट डॉ. आलोक वर्मा और अन्य मेडिकल स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डॉ. पारीक ने बताया कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा डिस्टर्ब था. इसी कारण उसने खाने योग्य न होने वाली वस्तुएं भी निगल लीं. अब उसकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उसकी मानसिक स्थिति पर भी नजर रख रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945

    July 10, 2026

    “अलगाववाद का एजेंडा नहीं चलेगा”, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की मांग पर भाजपा का हमला

    July 10, 2026

    ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.