Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    • मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    • शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भारत को महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, छह देशों का मेगा टूर्नामेंट 14 फरवरी से
    खेल

    भारत को महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, छह देशों का मेगा टूर्नामेंट 14 फरवरी से

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ब्यूरो— नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को ऐलान किया कि पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का आयोजन भारत में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी, 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दुनिया की छह शीर्ष महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं। इन छह टीमों ने 6 जुलाई की क्वालिफिकेशन कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी महिला टी-20 टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। सभी छह टीमों के बीच राउंड-रॉबिन लीग मुकाबले खेले जाएंगे। लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें 28 फरवरी को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगी।

    आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने टूर्नामेंट को महिला क्रिकेट के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत करेगी। जय शाह के मुताबिक, टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि हर साल एक बड़ा आईसीसी महिला टूर्नामेंट आयोजित होने से महिला क्रिकेट को नई गति देने का शानदार अवसर मिलेगा।

    पहले श्रीलंका में होना था आयोजन

    महिला चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी पहले श्रीलंका को करनी थी। हालांकि, अब इसे भारत में आयोजित किया जाएगा। आईसीसी ने मेजबानी के लिए तय किए गए मानदंडों के आधार पर बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका की दावेदारी का मूल्यांकन किया. इसके बाद भारत को वैकल्पिक मेजबान के तौर पर चुने जाने की सिफारिश की गई। आईसीसी बोर्ड न ेदो सितंबर को इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार

    September 7, 2026

    अयूब-किओंग की जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे

    September 6, 2026

    डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास…

    September 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.