लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नववर्ष के मद्देनज़र आबकारी विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत दी है। 30 और 31 दिसंबर को प्रदेशभर में देशी और विदेशी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। आम दिनों में शराब की बिक्री रात 10 बजे तक ही होती है।
आबकारी इंस्पेक्टर स्वप्निल रावत ने बताया कि यह निर्णय शासन के निर्देश पर लिया गया है। निर्धारित तिथियों पर एक घंटे अतिरिक्त बिक्री की अनुमति रहेगी, ताकि नववर्ष के अवसर पर बढ़ी हुई मांग को नियंत्रित किया जा सके।
अवैध और नकली शराब पर सख्ती
इंस्पेक्टर रावत ने स्पष्ट किया कि समय बढ़ाने के साथ-साथ विभाग अवैध और नकली शराब की बिक्री पर कड़ी नजर रखेगा। नववर्ष के दौरान मिलावटी या अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जाएगी।
प्रशासन की चेतावनी और अपील
आबकारी विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत दुकानों से ही शराब खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें।
Trending
- शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
- गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
- दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
- विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
- 5,700mAh और 64MP कैमरा के साथ Philips S7221 5G भारत में लांच
- यू.पी.आई. नकदी के इस्तेमाल को कभी अप्रचलित …
- भारत को महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, छह देशों का मेगा टूर्नामेंट 14 फरवरी से
- …बम-बम आर्थिकी

