Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..
    • फ्यूल प्रोडक्शन में भारत पहुंचा दुनिया के नंबर 4 पर, इंडोनेशिया-सऊदी अरब छूटे पीछे
    • NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया
    • दो शिक्षकों ने 12 नाबालिग छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म, स्कूल से बाहर ले जाकर करते थे रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
    • पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’
    • छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»भिलाई-पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफिले की कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त
    छत्तीसगढ़

    भिलाई-पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफिले की कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय दिव्य हनुमंत कथा आयोजित की गई ह। आज सोमवार को इसका अंतिम दिन है। यह कथा 5 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चली। कथा सुनने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भिलाई पहुंचे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कारकेड में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि अचानक एक युवक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे शास्त्री जी की डिफेंडर और दो इनोवा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

    इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कार के अंदर बैठे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद पंडित शास्त्री ने भक्तों से अपील की कि इस तरह की जल्दबाज़ी या जोखिम भरे काम न करें। जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का काफिला कार्यक्रम स्थल से रवाना हो रहा था।

    इसी दौरान अचानक एक युवक, जो खुद को शास्त्री जी का भक्त बता रहा था, गाड़ियों के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि टक्कर तेज नहीं थी, लेकिन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। युवक भी इस हादसे में बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सुरक्षित सड़क से हटाया।

    भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही हनुमंत कथा के दौरान एक युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। बताया गया कि युवती पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाने पर उसने नस काटने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही मंच से पंडित शास्त्री ने सभी भक्तों से भावुक अपील की कि कोई भी इस तरह का कदम न उठाए। उन्होंने कहा कि वे किसी की व्यक्तिगत पूजा नहीं, बल्कि भगवान हनुमान की पूजा और कथा के लिए आए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका

    September 3, 2026

    विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका

    September 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.