Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»ट्रेन से लेकर विमान तक में देरी से मचा कोहराम ,आज कोहरे ने लगा दिया-‘कर्फ्यू’
    मौसम

    ट्रेन से लेकर विमान तक में देरी से मचा कोहराम ,आज कोहरे ने लगा दिया-‘कर्फ्यू’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोहरे में आज उत्तर भारत के कई इलाकों में कर्फ्यू के हालात पैदा कर दिए. मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखे तो ट्रेनें रेंगती नजर आईं. दिल्ली एयरपोर्ट समेत जयपुर, लखनऊ और गोरखपुर एयरपोर्ट तक उड़ानों में देरी की खबरें हैं.दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 30 दिसंबर को घने कोहरे को लेकर जो ऑरेंज अलर्ट था, उसका असर हर तरफ दिखा.दिल्ली में 31 दिसंबर तक ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं. जबकि 1 दिसंबर को बादल छाने के साथ हल्की बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है. यूपी में भी नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी के दूसरे शहरों में घने कोहरे से सफेद धुंध की चादर ने आम जनजीवन ठप कर दिया. यूपी में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट है. साथ ही 30 से ज्यादा जिलों में नो विजिबिलिटी की चेतावनी भी दी गई है.

    आज 30 दिसंबर 2025 की मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दक्षिणी नेपाल, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी झारखंड, पूर्वी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिणी सिक्किम, असम, मेघालय, त्रिपुरा और बांग्लादेश घना कोहरा और बादलों की परत छाई हुई है. दृश्यता न के बराबर है. 

    75 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रहीं

    रेलवे की ओर से कोहरे में देरी से चल रही ट्रेनों की पूरी लिस्ट जारी की गई है. इसमें राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं.दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर इन ट्रेनों को कोहरे की वजह से रोका गया है. ट्रेनों की ये लेटलतीफी 2-3 घंटों से लेकर 12 घंटों तक है.

    दिल्ली एयरपोर्ट की ट्रैफिक एडवाइजरी

    दिल्ली एयरपोर्ट ने भी हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. उसने हवाई यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करके ही एयरपोर्ट आने की सलाह दी है.सुबह के वक्त कई फ्लाइटों की उड़ान में देरी हुई. हालांकि 8 बजे के बाद पालम में विजिबिलिटी 350 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर तक सुधरी.

    उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 31 दिसंबर तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर शीत दिवस के हालात रहेंगे. यानी भयंकर सर्दी पड़ेगी.हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को और उत्तराखंड में 29 और 30 दिसंबर को को शीत लहर का अलर्ट है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिचमी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी 30-31 दिसंबर तक शीत लहर  के हालात रहने की बहुत अधिक संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

    July 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

    July 18, 2026

    बिलासपुर:शहर में जलभराव, कई इलाकों में 3 से 4 फीट पानी; अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत-बचाव के निर्देश

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.