Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»8 महीने की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, मां ने किया बड़ा खुलासा
    राष्ट्रीय

    8 महीने की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, मां ने किया बड़ा खुलासा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    देवर ने भाभी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब – मोहाली में आठ महीने की गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान 24 वर्षीय गुरशरण कौर के रूप में हुई है। आईटी सिटी पुलिस स्टेशन ने उसके पति दलजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां बलबीर कौर ने अपने बयान में कहा कि उनकी बेटी की शादी करीब 10 महीने पहले शेषन माजरा गांव निवासी दलजीत सिंह से हुई थी। बलबीर कौर ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दलजीत ने उनकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया था। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। मृतका ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी। वह बार-बार अपने मायके वालों को बताती थी कि शादी में पर्याप्त दहेज न मिलने के कारण उसे रोजाना पीटा और प्रताड़ित किया जाता था।

    बलबीर कौर ने बताया कि हालात की जानकारी होने के बावजूद परिवार ने अपनी बेटी को समझाने की कोशिश की, ताकि उसकी शादी बचाई जा सके। लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटी हार मान लेगी और मौत को गले लगा लेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उन्हें यह चौंकाने वाली खबर मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    मृतका के परिजनों का कहना है कि दलजीत सिंह सुबह अपनी पत्नी को दवा के लिए डॉक्टर के पास ले गया था। दोपहर में जब परिवार के अन्य सदस्य बेटी के घर आए थे, तब वे कुछ देर रुकने के बाद लौट गए। इसके बाद दलजीत ने लंगर में सेवा करने का बहाना बनाकर घर छोड़ दिया और गुरशरण कौर को घर पर अकेला छोड़ दिया।इसी दौरान महिला ने कथित तौर पर घर के अंदर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शाम को जब उसका पति घर लौटा, तो उसने कमरे में उसका शव लटका हुआ पाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945

    July 10, 2026

    “अलगाववाद का एजेंडा नहीं चलेगा”, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की मांग पर भाजपा का हमला

    July 10, 2026

    ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.