Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अध्यात्म सम्मेलन – सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव 4 जनवरी को रायपुर में
    छत्तीसगढ़

    अध्यात्म सम्मेलन – सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव 4 जनवरी को रायपुर में

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ संत संगठन सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन के तत्वाधान में रायपुर मेकाहारा ऑडिटोरियम में अध्यात्म सम्मेलन कबीर स्मृति महोत्सव का आयोजन 4 जनवरी 2026 को 11 से 3 बजे किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में संत श्री गुरुभूषण साहेब सूरत गुजरात, आचार्य मंगल साहेब जी कबीर मठ नादिया, महंत रामसुंदर दास जी दूधाधारी मठ, संत राम बालक दास जी पाटेश्वर धाम से, साध्वी चंद्रकला साहब, साध्वी भूवन ज्योति साहेब, साध्वी समष्टि, साध्वी समता व दामाखेड़ा दयानाम साहेब परंपरा प्रतिनिधि संत, जागू साहब परंपरा प्रतिनिधि संत के साथ-साथ सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन से संत साध्वी 200 से अधिक संख्या में पधारेंगे।

    उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी करेंगे, आत्मीय अतिथि के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल जी स्वास्थ्य मंत्री, रूपनारायण सिन्हा जी अध्यक्ष योग आयोग कैबिनेट मंत्री दर्जा, लोकेश कांवरिया जी अध्यक्ष निशक्तजन आयोग, अशोक बजाज जी पूर्व अध्यक्ष भंडार गृह निगम, श्रीमती मीनल चौबे महापौर रायपुर होंगे।

    भजन प्रस्तुति पद्मश्री भारती बंधु जी कबीर भजन की प्रस्तुति देंगे, साथ ही डॉक्टर सुरेश ठाकुर जी सूफी भजन की प्रस्तुति देंगे
    कार्यक्रम अध्यात्म सम्मेलन, कबीर विचार गोष्ठी एवं भजन के रूप में संचालित होगा, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा और समापन संतो की आरती गुरु पूजा के साथ भोजन भंडारा।
    कार्यक्रम की तैयारी के लिए रविवार को साहू भवन टिकरापारा रायपुर में मीटिंग की गई जिसमें कार्यक्रम के सफलता हेतु कार्य योजना बनाया गया गया। इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में आमीन माता महिला मंडल कबीर सत्संग समिति, कबीर पंथी साहू समाज छत्तीसगढ़, युवा संस्था रायपुर, युवा कबीर सैनिक सेवार्थी संघ, कबीर पारख समिति रायपुर, दयानाम साहेब समिति, मानिकपुरी समाज, साहू समाज छत्तीसगढ़ शामिलहै।

    उपरोक्त आयोजन कबीर पंथ के सभी धारा दामाखेड़ा, खरसिया, पारख सिद्धांत, जागु साहब, नादवंश परंपरा, के साथ-साथ सभी परंपरा का संयुक्त आयोजन है इसमें सभी परंपरा के संत भक्त अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

    छत्तीसगढ़ संत संगठन के अध्यक्ष संत श्री रविकर साहेब ने लोगो को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित के लिए अपील किए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव

    July 10, 2026

    सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार

    July 10, 2026

    छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.