Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सर्दियों के मौसम में खूब खा रहे गर्म गर्म मूंगफली ,आइये जाने इसके फायदे और नुकसान…
    खानपान-सेहत

    सर्दियों के मौसम में खूब खा रहे गर्म गर्म मूंगफली ,आइये जाने इसके फायदे और नुकसान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सर्दियों में धूप में बैठकर सुकून से मूंगफलियां खाना अधिकतर लोगों को बहुत पसंद आता है. यह खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है, साथ में सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B3, B6, E, फोलेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं. मूंगफली के सेवन से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है और हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है. लेकिन अगर इनका सेवन गलत तरीके से कर लिया जाए तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूंगफली खाते समय किन गलतियां से बचना चाहिए, ताकि शरीर को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे.

    1. मात्रा का रखें ध्यान

    मूंगफली कैलोरी से भरपूर होती है. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 570 किलोकैलोरी होती है. रिसर्च के अनुसार, रोजाना 25–30 ग्राम यानी एक छोटी मुट्ठी मूंगफली खाना ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अगर रोज ज्यादा मात्रा में मूंगफली खाई जाए तो इससे वजन बढ़ सकता है. साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए मूंगफली खाते समय मात्रा का ध्यान हमेशा रखें.

    2. मूंगफली को छीलकर न खाएं

    मूंगफली के भूरे या लाल रंग के छिलके में पॉलीफेनॉल, रेस्वेराट्रॉल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. स्टडीज से पता चला है कि बिना छिलके वाली मूंगफली की तुलना में छिलके वाली मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा 2 से 3 गुना अधिक होती है. इसी वजह से आप मूंगफली की कभी भी छीलकर न खाएं.

    3. मसालेदार या तली हुई मूंगफली खाने से बचें

    डीप-फ्राई की हुई और ज्यादा नमक वाली मूंगफली में ऑक्सीडाइज्ड फैट और सोडियम होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है. जानकारी के लिए बता दें, कि स्वास्थ्य लाभ केवल ड्राई-रोस्टेड या बिना नमक वाली मूंगफली से मिलते हैं. इसलिए मसालेदार और सॉल्टेड पीनट्स खाने से बचना ही बेहतर होता है.

    किन लोगों को नहीं करना चाहिए मूंगफली का सेवन?

    • जिन लोगों को पीनट एलर्जी है, उन्हें मूंगफली का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
    • क्रॉनिक किडनी डिजीज वाले पेशेंट्स, जिनमें पोटैशियम और फॉस्फोरस का लेवल ज्यादा होता है, उन्हें भी मूंगफली खाने से बचना चाहिए.
    • 6 महीने से छोटे बच्चों को भी मूंगफली नहीं देनी चाहिए.

    ( सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.