BREKING NEWSराष्ट्रीय

बड़ी ख़बर-पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी घायल

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार को सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी घायल हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पटना से सटे दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में हुई. जहां हत्या, लूट, रंगदारी सहित 20 से अधिक मामलों का आरोपी मैनेजर राय को गोली लगी है. मैनेजर राय दीदारगंज का रहने वाला है. बताया गया कि शुक्रवार सुबह खगौल में उसके होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को अपराधी छिपने लगा. बाद में अपने-आप को घिरा देख उसने पुलिस पर गोली चलाई. जवाबी कार्रवाई में मैनेजर के पैर में गोली लगी. बताया गया कि 2022 में खगौल में हुई डॉ. मो.अनावर आलम की हत्या के मामले में भी मैनेजर राय शामिल था. इसके अलावा वह रंगदारी, लूट, हत्या जैसे 20 से अधिक संगीन मामले में भी शामिल था. फिलहाल अपराधी को एम्स में एडमिट किया गया है. जहां पुलिस की सुरक्षा में उसका इलाज किया जा रहा है. 

पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैनेजर राय खगौल इलाके में मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की. खुद को घिरता देख अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अपराधी घायल हो गया. इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

Related Articles

Back to top button