BREKING NEWSराष्ट्रीय

पानी मे मिला हैजा का जीवाणु,15 की मौत ,338 नए मरीज मिलने से हड़कंप

इंदौर- देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पानी की वजह से हुई मौतों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लगातार बढ़ते आंकड़ों ने प्रशासन से लेकर सरकार के माथे पर बल ला दिया है। इस बीच मौतों की वजह बने पानी की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें हैजा फैलाने वाला घातक जीवाणु मिला है। 

भागीरथपुरा में अब तक 8 हजार 571 लोगों की जांच हो चुकी है। जिसमें 338 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 200 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें 32 लोगों की हालत गंभीर है। नए संक्रमित मरीजों का क्षेत्र के आयुष्मान क्लीनिक पर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का अमला लगातार इलाके में सेंपलिंग कर रहा है। 

दूषित पानी से हुई मौतों के आंकड़ों ने हर किसी को उलझा कर रख दिया है। स्थानीय लोगों से लेकर सरकारी आंकड़े सब अलग हैं। भागीरथपुरा के लोगों के मुताबिक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।लेकिन सरकारी आंकड़ों में अभी तक सिर्फ 8 मौत की पुष्टि हुई है।

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाके में लगातार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रही हैं और पानी की पाइपलाइनों में लीकेज की जांच की जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में जल आपूर्ति बंद कर दी गई है और टैंकरों के जरिए साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण पर पूरी तरह काबू पाने तक स्वास्थ्य शिविर और निगरानी अभियान जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button