Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…
    • प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई
    • जन्मदिन पर छिना बच्चों से मां का साथ बच्चे रोकते रहे नहीं माना पिता,मां को बचाने में झुलसा 14 साल का बेटा…
    • महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट
    • पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स! अब Fly91 के साथ भरेंगे नई उड़ान…
    • कब्रों की कीमत 55 हजार से लेकर 4 लाख रुपये,अब कब्र भी होगी डिजाइनर?पाकिस्तान का वायरल वीडियो देख यूजर्स हैरान…
    • सोना 3 हफ्ते के निचले स्तर पर…तो वहीं चांदी भी गिरावट के साथ पड़ी फीकी…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा-सीधी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने के निर्देश…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर में 5 जनवरी से आयोजित होगा तीन दिवसीय ‘विकसित भारत @2047’ जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्र प्रदर्शनी
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में 5 जनवरी से आयोजित होगा तीन दिवसीय ‘विकसित भारत @2047’ जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्र प्रदर्शनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर द्वारा आगामी 5 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक बिलासपुर स्थित ऊर्जा शिक्षा उद्यान में तीन दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्री सुशांत शुक्ला, विधायक विधानसभा क्षेत्र बेलतरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। इस गरिमामय अवसर पर श्रीमती पूजा विधानी, महापौर नगर पालिक निगम बिलासपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा की जाएगी।

    तीन दिवसीय इस वृहद आयोजन के दौरान ‘विकसित भारत’ के चार प्रमुख स्तंभों—युवा, गरीब, महिला और किसान—पर आधारित एक विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान मुख्य वक्ताओं द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने, विकसित भारत – जी राम जी के क्रियान्वयन पर और स्वतंत्रता की शताब्दी तक देश को वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करने के दूरदर्शी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से आर्थिक, सामाजिक और डिजिटल सशक्तिकरण के साथ-साथ युवाओं को कौशल विकास और केंद्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागी ‘माई गवर्नमेंट’ पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण हेतु अपने नवाचारी विचार भी साझा कर सकेंगे।

    जन जागरूकता को और अधिक रोचक बनाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय प्रतिभागियों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें पोस्टर मेकिंग, चित्रकला, स्लोगन लेखन, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय संचार ब्यूरो और सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् और समाजसेवी भी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी, जहाँ नागरिक भारत के गौरवशाली भविष्य और विकास यात्रा का अवलोकन कर सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…

    September 3, 2026

    प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई

    September 3, 2026

    महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.