Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की मौत, UAE का फूटा गुस्सा
    अंतर्राष्ट्रीय

    यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की मौत, UAE का फूटा गुस्सा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यमन में सत्ता और प्रभाव को लेकर चल रही खींचतान एक बार फिर हिंसक मोड़ पर पहुंच गई है. शुक्रवार को सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने UAE समर्थित सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) के ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों में कम से कम 20 अलगाववादी लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब संयुक्त अरब अमीरात ने यमन से अपनी सेनाएं वापस बुलाने का ऐलान किया था. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और AFP के मुताबिक, हवाई हमले अल खाशा और सेयून में स्थित सैन्य ठिकानों पर किए गए.

    क्या यमन का बंटवारा होगा?

    यमन का भविष्य एक बार फिर गंभीर संकट में फंसता दिख रहा है. देश के दक्षिणी हिस्से में हुए तेज घटनाक्रम ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को पहली बार आमने-सामने ला खड़ा किया है. हालात ऐसे बन गए हैं कि यमन के बंटवारे का खतरा अब सिर्फ आशंका नहीं, बल्कि एक वास्तविक संभावना बनता जा रहा है. सऊदी अरब और यूएई दोनों ही लंबे समय से यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में दखल देते रहे हैं. लेकिन अब यही गठबंधन अंदर से टूटता नजर आ रहा है.

    दोनों खाड़ी देश जमीन पर अलग-अलग प्रतिद्वंद्वी गुटों का समर्थन कर रहे हैं. इन्हीं में से एक गुट अब दक्षिण यमन को अलग देश घोषित करने की दिशा में बढ़ता दिख रहा है. शुक्रवार को यूएई समर्थित साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल यानी STC ने साफ शब्दों में कहा कि अब ‘युद्ध शुरू हो चुका है’. STC ने आरोप लगाया कि सऊदी समर्थित जमीनी बलों ने उस पर हमला किया, जिसे सऊदी वायुसेना के हवाई हमलों का भी समर्थन मिला. यह बयान यमन में पहले से जटिल हालात को और विस्फोटक बना देता है.

    एयरपोर्ट और सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया

    सऊदी के हवाई हमले में सेयून शहर के एयरपोर्ट और सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया गया, जिसके बाद वहां हवाई परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय तक न तो कोई विमान उतरा और न ही उड़ान भरी. हालांकि अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से एयरपोर्ट बंद होने की घोषणा नहीं की. यह पहला मौका है जब सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने सीधे STC के ठिकानों पर हमला किया है. इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में STC ने हदरमौत और महरा प्रांत के लगभग सभी इलाकों पर कब्जा कर लिया था, जिनमें तेल से जुड़ी अहम सुविधाएं भी शामिल हैं. उसी के बाद से सऊदी अरब और UAE समर्थित गुटों के बीच तनाव तेजी से बढ़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.