Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»समंदर में अमेरिका बेबस: वेनेजुएला के तेल टैंकर के पीछे पड़ी थी यूएस नेवी, रूस ने रातोंरात पलट दिया खेल
    अंतर्राष्ट्रीय

    समंदर में अमेरिका बेबस: वेनेजुएला के तेल टैंकर के पीछे पड़ी थी यूएस नेवी, रूस ने रातोंरात पलट दिया खेल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला ने एक के बाद एक ऐसे कदम उठाए हैं, जिन्होंने अमेरिका की रणनीति को उलझा दिया है. एक तरफ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी कंपनियों को खुले तौर पर वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में निवेश का ऑफर दे दिया है, तो दूसरी तरफ रूस ने उस तेल टैंकर को बचाने के लिए बड़ा कूटनीतिक दांव चल दिया है, जिसे अमेरिकी नेवी पकड़ने की कोशिश कर रही है. रूस के इस कदम से अमेरिका जहाज को छूने की भी कोशिश नहीं करेगा. इसी बीच चीन ने भी वेनेजुएला के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करने का संकेत दिया है.

    वेनेजुएला ने अमेरिका को क्या ऑफर दिया?

    वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने स्पेनिश पत्रकार इग्नासियो रामोनेत को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि अगर अमेरिका को वेनेजुएला का तेल चाहिए, तो वह निवेश के लिए तैयार हैं. मादुरो ने कहा कि अमेरिकी निवेश का रास्ता खुला है, उनकी ही शर्तों पर ही हम निवेश को तैयार हैं. इस बयान को अमेरिका पर दबाव और साथ ही बातचीत का संकेत माना जा रहा है.

    टैंकर को लेकर रूस ने किया खेल

    अमेरिका जिस तेल टैंकर को पकड़ने की कोशिश कर रहा था, अब वह मामला और पेचीदा हो गया है. ‘बेला 1’ नाम का यह टैंकर अब रूस के आधिकारिक समुद्री रजिस्टर में शामिल कर लिया गया है. इसका नाम बदलकर ‘मारिनेरा’ कर दिया गया है और इस पर रूस का झंडा लगा दिया गया है. इसका होम पोर्ट सोची दिखाया गया है. अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक, जिस देश का झंडा जहाज पर होता है, वह उस देश की सुरक्षा में माना जाता है. इसी आधार पर जहाज के क्रू ने अमेरिकी कोस्ट गार्ड को रेडियो पर बताया कि यह अब रूसी जहाज है. जहाज के किनारे रूस का झंडा भी पेंट किया गया है. यानी अगर अब इस जहाज को अमेरिका ने पकड़ा तो वह सीधे रूस से पंगा लेना जैसा होगा.

    जहाज के पीछे क्यों पड़ा था अमेरिका?

    अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जब कोस्ट गार्ड ने करीब दो हफ्ते पहले इस टैंकर को रोका था, तब उस पर कोई वैध राष्ट्रीय झंडा नहीं था. ऐसे में वह ‘स्टेटलेस’ माना गया और उसे रोका जा सकता था. जहाज उस समय वेनेजुएला के बंदरगाह से तेल लेने जा रहा था, लेकिन उसने यू टर्न ले लिया और तब से लगातार अमेरिकी निगरानी से बचता रहा है. अमेरिका के पास इस जहाज को जब्त करने का कोर्ट वारंट भी है. आरोप है कि यह जहाज पहले ईरानी तेल की तस्करी में शामिल रहा है, जिससे आतंकवाद को फंडिंग होती है. हालांकि रूस की ओर से रातों-रात झंडा बदलना कानूनी रूप से कितना मजबूत है, इस पर खुद अमेरिकी विशेषज्ञ भी सवाल उठा रहे हैं.

    रूस का राजनयिक दबाव

    रूस ने इस पूरे मामले में अमेरिका को औपचारिक राजनयिक पत्र भेजकर कहा है कि वह इस टैंकर का पीछा करना बंद करे. यह पत्र न्यू ईयर ईव पर अमेरिकी विदेश विभाग और होमलैंड सिक्योरिटी काउंसिल को भेजा गया. यह कदम ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत चल रही है. यह सब ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका पहले ही वेनेजुएला के तेल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों और चार टैंकरों पर नए प्रतिबंध लगा चुका है.

    चीन भी मैदान में उतरा

    इसी बीच चीन के विशेष दूत किउ शियाओची ने वेनेजुएला की राजधानी कराकास में राष्ट्रपति मादुरो से मुलाकात की. इस बैठक में दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सहयोग और बहुध्रुवीय दुनिया के साझा विजन पर जोर दिया. चीन ने साफ किया कि वह वेनेजुएला को सिर्फ कारोबारी साझेदार नहीं, बल्कि क्षेत्रीय राजनीतिक सहयोगी के रूप में देखता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.