राष्ट्रीय

PM मोदी भारत में लाए 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स, सूरत हॉफ मैराथन में जय शाह ने सेट किया ओलंपिक का टारगेट

अहमदाबाद/सूरत: गुजरात के सूरत में आयोजित गर्ल्ड चाइल्ड हॉफ मैराथन 2.0 का आयोजन किया गया। इसमें आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने अहमदाबाद में होने वाले 2030 कॉमनवेल्थ खेलों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स को भारत में लाए हैं, लेकिन हमें यहीं नहीं रुकना चाहिए। हमें 2036 में ओलंपिक भी यहां लाना चाहिए। जय शाह ने कहा कि हमने 2024 के ओलंपिक में आठ मेडल जीते, लेकिन मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि 2036 में आठ मेडल काफी नहीं होंगे। जय शाह ने सूरत में आयोजित हॉफ मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर उनके चेहरे पर कॉमनवेल्थ गेम्स मिलने की खुशी साफ तौर पर झलकी।

10 मेडल गुजरात से जीतेंगे
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि हमें कम से कम 100 मेडल जीतने होंगे। उन 100 मेडलों में से, हम कम से कम 10 गुजरात से जीतेंगे। मुझे इस पर पूरा भरोसा है। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में, हमने दिल जीते लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए। एक प्राइवेट इवेंट में, मैंने कहा था कि 2024 में, हम दिल और कप दोनों जीतेंगे और हमने ऐसा किया, 2024 ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीता। हमने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। जय शाह का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब पिछले दिनों गुजरात में जमीनी स्तर पर खेलों की स्थिति खराब होने की कुछ रिपोर्ट सामने आई थीं। इस कार्यक्रम में सूरत सिटी पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत भी मौजूद रहे। हॉफ मैराथन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

गुजरात सरकार ने बढ़ाया है इंफ्रा
गुजरात सरकार ने 2030 कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी को हासिल करने के बाद स्पोर्ट्स इंफ्रा को मजबूत करने के लिए जोर दिया है। इसके तहत अहमदाबाद में सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम को अपने अदंर समेटेगा। इसके साथ गांधीनगर और वडोदरा जैसे शहरों में नए स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। गुजरात सरकार के पास कॉमनवेल्थ खेलों की तैयारी के सिर्फ तीन साल का वक्त है। गौरतलब है कि 2028 ओलंपिक खेलों से 128 साल किक्रेट की वापसी हो रही है। अगर भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओलंपिक के दौरान क्रिकेट मैच खेले जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button