Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»दुनिया का ऐसा क्रूज़ जहाँ न्यूड रहना आजादी की निशानी, कपड़े पहनना है मना…..
    अजब गजब

    दुनिया का ऐसा क्रूज़ जहाँ न्यूड रहना आजादी की निशानी, कपड़े पहनना है मना…..

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समुद्री यात्रा के शौकीन लोगों को भी शायद ही पता होगा कि ऐसे भी क्रूज शिप हैं, जिस पर बिना कपड़ों के यात्रा करने की सुविधा दी जाती है. यहां कपड़ा पहनना मना है. क्योंकि यहां हर कोई बिना कपड़ों के होता है.सुनने में अजीब लगे, मगर ये हकीकत है. दुनिया में एक ऐसा क्रूज शिप है जहां न्यूड रहना आजादी की निशानी माना जाता है, न कि सनसनी. इसके नियम, किराया और सोच..सब कुछ बेहद अलग हैं.

    दुनिया की अजीबो-गरीब यात्राओं में ‘नैकेड क्रूज शिप’ भी शामिल है. अमेरिका की ट्रैवल कंपनी Bare Necessities Tour & Travel ऐसे क्रूज का संचालन करती है, जिसे ‘The Big Nude Boat’ कहा जाता है. यह क्रूज उन लोगों के लिए है जो खुद को प्रकृतिवादी मानते हैं और बिना कपड़ों के सहज जीवन जीना पसंद करते हैं. यहां नग्नता को अश्लीलता नहीं, बल्कि सामान्य जीवनशैली माना जाता है.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्रूज की टिकट कीमत करीब 13,000 से 50,000 डॉलर तक जाती है, यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 13 लाख से 43 लाख रुपये. करीब 968 फुट लंबा यह लग्जरी जहाज यात्रियों को 11 दिनों तक कैरिबियन सागर की सैर कराता है. ज्यादातर समय यात्रियों को बिना कपड़ों के ही रहना होता है.

    यहां आजादी के साथ सख्त कायदे-कानून भी हैं. स्विमिंग, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के दौरान न्यूड रहना सामान्य है, लेकिन डिनर और लंच के वक्त कैफेटेरिया में कपड़े पहनना अनिवार्य है. साफ-सफाई और सम्मान को सबसे ऊपर रखा जाता है. एक खास नियम सिर्फ पुरुष यात्रियों पर लागू होता है. भावनाओं और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण. किसी को छूना, घूरना या असहज महसूस कराना सख्त मना है.

    कंपनी साफ कहती है कि यह क्रूज किसी भी तरह का स्विंगर या सेक्स टूरिज्म नहीं है. यहां सहमति के बावजूद सार्वजनिक रूप से अनुचित व्यवहार की इजाजत नहीं. मकसद सिर्फ इतना है…बिना जजमेंट, बिना शर्म के खुद को स्वीकार करना. आज जब बॉडी शेमिंग और सोशल प्रेशर आम है, ऐसे क्रूज लोगों को खुद से मोहब्बत करना सिखाते हैं. यह खबर बताती है कि दुनिया में आजादी और सम्मान की परिभाषा कितनी अलग हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़का और 2 लड़की…

    May 15, 2026

    सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…

    May 13, 2026

    जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.