Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पत्थर की खटान में चट्‌टान गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका, बचाव कार्य में जुटी टीमें
    राष्ट्रीय

    पत्थर की खटान में चट्‌टान गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका, बचाव कार्य में जुटी टीमें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर: ओडिशा में पत्थर की खदान में चट्टान गिरने की बड़ी घटना सामने आई है। इसमें हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। सूचना मिलने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। ओडिशा में यह हादसा ढेंकनाल जिले में हुआ। जहां पत्थर की एक खदान में चट्टान गिरने से कई लोगों के दबने की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम को मोटांगा पुलिस स्टेशन के तहत गोपालपुर गांव के पास एक खदान में हुई।


    ड्रिलिंग के वक्त पर हादसा

    जानकारी के अनुसार चट्‌टान तक खिसकी जब जब मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। मलबे के नीचे फंसे मजदूरों की सही संख्या और गिरने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय फायर सर्विस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF), एक डॉग स्क्वाड और भारी मशीनरी की टीमें मौके पर तैनात हैं और बचाव अभियान जारी है। एक फायर सर्विस अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।

    मौके पर पहुंचे कलेक्टर
    ढेंकनाल के कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल और पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर बचाव प्रयासों की देखरेख के लिए मौके पर पहुंचे हैं। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने X पर एक पोस्ट में इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ढेंकनाल में एक पत्थर की खदान में विस्फोट के बाद चट्टान गिरने से मजदूरों की जान चली गई। इस दुख की घड़ी में मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। पटनायक ने लिखा है कि मैं परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस घटना के कारणों और मजदूरों की सुरक्षा उपायों की स्थिति की उचित जांच की जानी चाहिए। पटनायक ने मांग की है कि सरकार को तुरंत बचाव अभियान तेज करने का निर्देश देना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.