Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : किस राशि पर बरसेगा धन
    राशिफल

    आज का राशिफल : किस राशि पर बरसेगा धन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    ऐसे में आपको आज ज्यादा भागदौड़ करनी होगी. सफलता पाने के लिए आपको अपने अंदर कुछ छोटे-मोटे बदलाव लाना होगा. आपको आलस्य से बचना होगा. जो लोग नौकरी करते हैं आज के उनको इसमें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. सहकर्मियों के साथ बेहतर ताममेल बनाकर चलना होगा. आपके सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी. इसके अलावा आज के दिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी.

    वृषभ

    वृषभ राशि वालों को आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना करना होगा. आपका धन अधिक खर्च हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. लेकिन कुछ कामों आपको जल्दी और अच्छी सफलता भी मिल सकती है. भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा. वहीं जो लोग किसी तरह के बिजनेस आदि करते हैं उनको उसमें अच्छा मुनाफा मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ आपको मिलेगा और साथ में समय बिताने का अवसर हासिल होगा. सेहत के मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा. पेट से संबंधी परेशानियां लगी रहेंगी और जोखिम भरे कामों से आपको बचना होगा.

    मिथुन

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पिछले कई दिनों से जो काम आपके नहीं हो पा रहे थे वह आज पूरे होंगे. आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपको पहले के मुकाबले बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसर की प्राप्ति होगा. नौकरी में आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है बॉस की तरफ से आपका काम पूरा हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी लेकिन आज आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा.

    कर्क

    कर्क राशि वालों के लिए आज अचानक से खर्चों में इजाफा हो सकता है. ऐसे में आपको अपनी योजना में बदलाव लाना होगा. जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि किसी साझेदार से मिलकर करना चाह रहे हैं उनको आज धोखा मिल सकता है. घर-परिवार में आज के दिन बाकी सदस्यों का आपको भरपूर साथ मिलेगा. जीवन साथी संग किसी मामले में बातचीत हो सकती है. आज के दिन आपको धैर्य और संयम के साथ काम करना होगा.

    सिंह

    आज कामकाज में प्रगति और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपको बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा और सहकर्मियों संग संवाद स्थापित करते हुए काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा. आपको अपनी वाणी और क्रोध को संयमित रखना होगा. घर-परिवार के मामले में आज किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी मुद्दे पर एक राय बनने में कामयाबी नहीं मिलेगी. सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा.

    कन्या

    कन्या राशि वालों को आज के दिन कई मामलों में अच्छे फल की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. करियर-कारोबार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा. जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है. नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे. भाग्य का साथ नौकरी के साथ-साथ बिजनेस के कामों में मिलेगा. आपको आज पूर्व में किए गए गए किसी निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है. लेकिन आज के दिन आपको किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आने से बचना होगा. साथ ही धन उधार नहीं देना है नहीं तो इसकी वापसी संभव नहीं होगी. आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, वहीं प्रेम संबंधों में साथी के संग मौज-मस्ती में बीतेगा.

    तुला

    भाग्य का अच्छा साथ मिलने से कमाई और उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी. बिजनेस करने वाले लोगों को कमाई के बेहतरीन अवसर मिलेंगे. आपके लिए आज का दिन कुछ आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के अवसर देगा. आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको अपने सहकर्मियों का बेहतर सहयोग मिलेगा. घर-परिवार में आज किसी तरह का कोई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है. आपकी धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. लव लाइफ के मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा. साथी आपकी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है.

    वृश्चिक

    वृश्चिक राशि वालों को आज घर और बाहर संतुलन बनाकर चलना होगा. आज के दिन कुछ नई जिम्मेदारी आपके कंधों में आ सकती है. आर्थिक मामलों में आापको संभलकर चलना होगा और सुख-साधनों में आज के दिन वृद्धि होगी. जो लोग प्रॉपर्टी के काम धंधे से जुड़े हुए हैं आज उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. आज अचानक से आपको धन की प्राप्ति होगी और अधूरे काम पूरे होंगे. जिन लोगों का कोई काम आज अटका हुआ है वह पूरा हो सकता है. आज के दिन वैवाहिक जीवन में आपको बहुत ही धैर्य और संयम से काम लेना होगा.

    धनु

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कुछ मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दिन काफी व्यस्तता से भरा हुआ होगा. आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर की प्राप्ति हो सकती है. आपको आज के दिन सरकारी योजना का अच्छा लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में जीवन साथी संग रोमांटिक पलों का आनंद आपको मिलेगा. आज शाम के समय घर परिवार के सदस्यों संग बाहर खान खाने के लिए जा सकते हैं.

    मकर

    मकर राशि वालों को आज के दिन लापरवाही करने से बचना होगा. आज के दिन आपके ऊपर आलस्य और लापरवाही हावी हो सकता है. ऐसे में किसी काम को करते समय बहुत ही ध्यान से काम करना होगा. आज आप किसी से न धन लें और न ही उधार धन दें. आपको किसी दूसरे की बातों में निवेश संबंधी फैसला लेने से बचना होगा. आपको आज किसी से वाद-विवाद से बचकर रहना होगा. आपको आज के दिन वैवाहिक और प्रेम जीवन में सामंजस्य बनाकर चलना होगा. सेहत में आज के दिन आपको परहेज करने से बचना होगा.

    कुंभ

    जोश, उत्साह और आत्मविश्वस से दिन भरपूर रहेगा. आपकी आज के दिन भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत पूरी होगी. कोई बड़ी इच्छा पूरी होने का दिन आज है. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. कुंभ राशि वालों आज के दिन किसी भी तरह का निवेश संबंधी फैसला लेना अच्छा रहेगा जिससे आपको भाग्य का बेहतर साथ मिलेगा. आज के दिन आपको किसी तरह की लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिलेगा.

    मीन

    कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहेगा. आज के दिन आपको अपनी मेहनत और लगनशीलता का लाभ आपको मिलेगा. आज जो काम काफी समय से अटका हुआ था वह आज दोस्तों की मदद से पूरा होगा. आज के दिन किसी कानूनी मामलों में आपको थोड़ा संयम बरतना होगा नहीं तो इसका नुकसान आपको हो सकता है. नौकरी में आज आज आपके ऊपर काम का दबाब ज्यादा रहेगा जिससे आप परेशान हो सकते हैं. वहीं जो लोग अपना किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनके लिए दिन सामान्य रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.