Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 की उम्र में निधन, पुणे में आज होगा अंतिम संस्कार
    BREKING NEWS

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 की उम्र में निधन, पुणे में आज होगा अंतिम संस्कार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र – पूर्व सांसद और कांग्रेस के सीनियर नेता रहे सुरेश कलमाड़ी ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. महाराष्ट्र के पुणे में उनका निधन हुआ. सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर मंगलवार, 6 जनवरी की दोपहर 2.00 बजे तक अंतिम संस्कार के लिए घर पर रखा जाएगा. अंतिम संस्कार शाम को होगा.

    लंबी बीमारी से ग्रसित थे सुरेश कलमाड़ी

    महाराष्ट्र के पुणे से पूर्व सांसद, रेल मंत्रालय में पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कलमाड़ी ने मंगलवार, 6 जनवरी की तड़के करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली. वे लंबी बीमारी से लड़ रहे थे. उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2.00 बजे तक पुणे के एरंडवणे स्थित कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ में वैकुंठ श्मशानभूमि में किया जाएगा.

    कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा था नाम

    सुरेश कलमाड़ी का नाम मुख्य तौर पर 2010 के Commonwealth Games के आयोजन से जुड़ा है. उनपर आयोजनों के प्रबंधन और ठेकों के आवंटन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप था. इसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था. साथ ही, उन पर आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा चला.

    राजनीति में सक्रिय नहीं थे सुरेश कलमाड़ी

    कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का राजनीतिक सफर काफी लंबा और सफल रहा. हालांकि, मौजूदा समय में वे सियासत में सक्रिय नहीं थे. राजनीति के अलावा सुरेश कलमाड़ी खेल प्रशासक के तौर पर काफी एक्टिव रहे थे. वे लंबे समय तक भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष रहे.

    सुरेश कलमाड़ी का जन्म सन् 1944 में 1 मई को हुआ था. उनका विवाह एस मीरा कलमाड़ी से हुआ. उनके दो बेटे और एक बेटी हैं. साल 1982 में सुरेश कलमाड़ी राज्यसभा सदस्य बने. 1995 में उन्हें केंद्र सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली. वे पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कई बार सांसद रह चुके हैं. सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायु सेना के पूर्व पायलट थे और बाद में राजनीति में सक्रिय हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.