Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर में अनंत अंबानी ने जमीन पर बैठकर पिता के साथ की पूजा, फिर दान किए 5 करोड़
    राष्ट्रीय

    श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर में अनंत अंबानी ने जमीन पर बैठकर पिता के साथ की पूजा, फिर दान किए 5 करोड़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: साल 2025 में वनतारा और अपनी पदयात्रा के लिए सुर्खियों में रहे उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटी अनंत अंबानी फिर सुर्खियों में हैं। गुजरात में सोमनाथ मंदिर में नए साल पर मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ पूजा करके दादा का आशीर्वाद लिया था। सोमनाथ दादा के आगे शीश झुकाने के बाद अनंत अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बोटाद के सालंगपुर स्थित श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर पहुंचे। अनंत अंबानी ने पिता के साथ हनुमान दादा के चरणों में मत्था टेकर आशीर्वाद लिया। विधि-विधान से पूजा करने के बाद अेबानी ने मंदिर ट्रस्ट को पांच करोड़ की बड़ी राशि डोनेट की। अनंत अंबानी द्वारा दी गई धनराशि मंदिर के विकास और भक्तों की सुविधाओं पर खर्च की जाएगी। बोटाद के इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि श्रद्धा का दूसरा नाम है श्री सालंगपुर धाम। श्री कष्टभाजन देव हनुमानजी मंदिर, सारंगपुर एक हिंदू मंदिर है जो गुजरात के सालंगपुर में स्थित है और स्वामीनारायण संप्रदाय के वडताल गादी के अंतर्गत आता है।

    सोमनाथ टू सारंगपुर की यात्रा
    गुजरात के बोटाद जिले में स्थित सारंगपुर को मुख्य तौर पर प्रसिद्ध कष्टभंजन हनुमान मंदिर के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में हनुमानजी विराजित हैं। स्वामीनारायण संप्रदाय इस मंदिर में देश-विदेश से भक्त मानसिक और शारीरिक परेशानियों से मुक्ति पाने आते हैं। यहां हनुमान जयंती और शनिवार को विशेष भीड़ होती है। ऐसा दावा किया जाता है कि यह मंदिर अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए भक्तों की आस्था का केंद्र है। कष्टभंजन हनुमानजी मंदिर कष्टभंजन हनुमानजी को समर्पित है। यहां के पुजारियों का कहना है कि वह भक्तों के दुःख हरते हैं। यहां शनिदेव भी स्त्री रूप में हनुमानजी के चरणों में विराजमान हैं। जो इस मंदिर अनूठी चीज है। 1905 में इस मंदिर की स्थापना हुई थी। कहा जाता है कि जब सदगुरु गोपालानंद स्वामी ने मूर्ति स्थापित की थी तो वह उस समय वह हिलने लगी थी।

    ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ आर्कषण का केंद्र
    इस मंदिर के परिसर में ही हनुमान की बड़ी विशालकाय मूर्ति भी लगी। इस मूर्ति का आनावरण खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसमें हनुमान जी 27 फुट की गदा लिए हुए हैं। इस मूर्ति की कुल ऊंचाई 54 फीट है। जून, 2023 में मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया भी अपनी पत्नी सोनिया कपूर के साथ मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। तब उन्होंने यहां पर काफी वक्त बिताया था। हिमेश और सोनिया 2018 में विवाह बंधन में बंधे थे। बोटाद में लगी हनुमान जी यह गुजरात में सबसे ऊंची मूर्ति है। इस मूर्ति को किंग ऑफ सालंगपुर नाम दिया गया है। अब उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी की यात्रा से यह मंदिर फिर से चर्चा में आ गया है। यहां पर भक्तों के लिए एक बहुत बड़ा भोजनालय भी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945

    July 10, 2026

    “अलगाववाद का एजेंडा नहीं चलेगा”, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की मांग पर भाजपा का हमला

    July 10, 2026

    ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.