Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Crude Oil fall to $50: संकट से भारत को फायदा, 5 रुपए सस्ता हो सकता है Petrol-Diesel
    व्यापार

    Crude Oil fall to $50: संकट से भारत को फायदा, 5 रुपए सस्ता हो सकता है Petrol-Diesel

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव का असर अब कच्चे तेल के बाजार पर साफ दिखने लगा है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट संभव है। अगर क्रूड 50 डॉलर प्रति बैरल तक फिसलता है, तो इसका सीधा फायदा भारत को मिल सकता है। इंपोर्ट बिल घटने के साथ-साथ महंगाई पर दबाव कम होगा और पेट्रोल-डीजल की कीमतें 5 रुपए प्रति लीटर तक सस्ती हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले छह महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में मौजूदा स्तर से कम से कम 12 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखने को मिल सकती है।

    इस गिरावट का सीधा फायदा भारत की अर्थव्यवस्था को कई मोर्चों पर मिल सकता है—चाहे वह इंपोर्ट बिल में कमी हो, महंगाई पर नियंत्रण हो या फिर रुपए की मजबूती।

    50 डॉलर तक फिसल सकता है कच्चा तेल

    एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 तक कच्चे तेल की कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 के बाद से तेल की कीमतों में गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है और वेनेजुएला से जुड़े हालिया घटनाक्रम ने भी बाजार में कोई बड़ा उछाल नहीं पैदा किया है।

    पिछले एक हफ्ते से अमेरिकी क्रूड ऑयल के दाम 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बने हुए हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड करीब 61 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। अगर एसबीआई का अनुमान सही साबित होता है, तो अमेरिकी क्रूड में करीब 14 फीसदी और ब्रेंट क्रूड में लगभग 19 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

    भारत को क्या-क्या होंगे फायदे?

    एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चा तेल अगर 50 डॉलर प्रति बैरल तक आ जाता है तो:

    महंगाई में और नरमी

    वित्त वर्ष 2026-27 में सीपीआई आधारित महंगाई 3.4 फीसदी से नीचे रह सकती है।

    जीडीपी ग्रोथ को सपोर्ट

    कम ऊर्जा कीमतों से भारत की जीडीपी ग्रोथ दर में 0.1 से 0.15 फीसदी तक का अतिरिक्त इजाफा हो सकता है।

    इंपोर्ट बिल में बड़ी राहत

    कच्चा तेल भारत के आयात बास्केट का सबसे बड़ा हिस्सा है। कीमतें गिरने से अरबों डॉलर के इंपोर्ट बिल में कटौती संभव है।

    पेट्रोल-डीजल हो सकते हैं सस्ते

    भले ही रिपोर्ट में इसका सीधा जिक्र नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चा तेल 50 डॉलर प्रति बैरल होने पर पेट्रोल और डीजल 5 रुपए प्रति लीटर तक सस्ते हो सकते हैं।

    रुपया हो सकता है मजबूत

    एसबीआई के अनुमान के अनुसार, तेल कीमतों में 14 फीसदी की गिरावट से रुपया करीब 3 फीसदी मजबूत हो सकता है और डॉलर के मुकाबले 87.5 के स्तर तक आ सकता है।

    मौजूदा कच्चे तेल के भाव

    मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली।
    ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक:

    • ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी गिरकर 61.63 डॉलर प्रति बैरल पर
    • अमेरिकी WTI क्रूड 0.31 फीसदी टूटकर 58.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा

    जानकारों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में वेनेजुएला का तेल वैश्विक बाजार में बड़े पैमाने पर लौटता है, तो कच्चे तेल की कीमतों पर और दबाव बन सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील से ज्वेलर्स में हड़कंप, सता रहा बड़ा डर?

    September 2, 2026

    Vivo T5 5G लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 2,000 निट्स ब्राइटनेस से है लैस

    September 2, 2026

    बड़ा फैसला:चीनी पर सरकार का नया नियम जारी, 15 सितंबर से डीलर्स के स्टॉक पर लगाई इतनी लिमिट

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.