Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»70-80 के दशक की बोल्ड अभिनेत्री थीं रीना रॉय, जरूरत फिल्म से मिली शोहरत
    मनोरंजन

    70-80 के दशक की बोल्ड अभिनेत्री थीं रीना रॉय, जरूरत फिल्म से मिली शोहरत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रीना रॉय आज 69 वर्ष की हो गई हैं। 07 जनवरी 1957 को जन्मीं रीना रॉय को सर्वप्रथम बी.आर.इशारा की फिल्म नई दुनिया नए लोग में काम करने का प्रस्ताव मिला। इस फिल्म में रीना रॉय के अपोजिट डैनी थे, लेकिन कुछ कारणों से यह फिल्म रुक गई। बाद में यह फिल्म वर्ष 1973 में प्रदर्शित हुई लेकिन सफल नहीं रही। बी.आर. इशारा ने एक बार फिर से रीना रॉय और डैनी को अपनी फिल्म जरूरत में काम करने का अवसर दिया।

    वर्ष 1972 में प्रदर्शित फिल्म जरूरत यूं तो टिकट खिड़की पर कोई खास करिश्मा नहीं दिखा सकी लेकिन रीना रॉय फिल्म इंडस्ट्री में जरूरत गर्ल के नाम से मशहूर हो गई। वर्ष 1973 में रीना रॉय को जीतेन्द्र के साथ फिल्म जैसे को तैसा में काम करने का अवसर मिला, जो उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। वर्ष 1976 रीना रॉय के करियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी नागिन और कालीचरण जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई।

    राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म नागिन में रीना रॉय ने इच्छाधारी नागिन की दमदार भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए रीना रॉय सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए भी नामांकित की गई। नागिन की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद रीना रॉय इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गई।

    फिल्म नागिन की सफलता के बाद रीना रॉय, राजकुमार कोहली की प्रिय अभिनेत्री बन गई। राज कुमार कोहली ने रीना रॉय को मुकाबला, जानी दुश्मन, बदले की आग और राजतिलक जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने का अवसर दिया। वर्ष 1977 में प्रदर्शित फिल्म अपनापन रीना रॉय के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शमिल है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। रीना रॉय की जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा और सुनील दत्त के साथ काफी पसंद की गई। वर्ष 1983 में रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोसिन खान के साथ शादी की। हालांकि वर्ष 1992 में उन्होंने मोसिन खान से तलाक ले लिया।

    रीना रॉय ने सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी में रीना राय ने आखिरी बार काम किया है। रीना रॉय ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनके करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ अन्य है-जमी, विश्वनाथ, बदलते रिश्ते, कर्मयोगी, गौतम गोविन्दा, आशा, सौ दिन सास के, नसीब, हथकड़ी, सनम तेरी कसम, धर्मकांटा, बेजुबान, दर्द का रिश्ता, नौकर बीबी का, गुलामी, आदमी खिलौना है आदि।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश

    May 16, 2026

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    May 15, 2026

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.