Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘किल ट्रंप’ के मायने युद्ध
    • हुस्न के जाल में फंसाकर लड़कियां करती थीं फोन, मीठी-मीठी बातें करने के बाद…
    • दुनिया का सबसे रोमांटिक कपल, ब्राजीलियाई जोड़े ने 30 सेकंड में की इतनी किस
    • कुंडली के 4 शुभ राजयोग दिलाते हैं धन, मान-सम्मान और सफलता
    • चातुर्मास में 4 महीने कहां सोते हैं भगवान विष्णु? किस दिन खुलती है उनकी नींद
    • लॉर्ड्स ग्राउंड में पहली बार खेला जाएगा महिला टेस्ट
    • अकाली दल बादल के लिए नई चुनौती बनेगा गठबंधन?…
    • शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर दुदावत ने कहा, मॉर्निंग विजिट करने के साथ शहरों को स्वच्छ बनाएं
    कोरबा

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर दुदावत ने कहा, मॉर्निंग विजिट करने के साथ शहरों को स्वच्छ बनाएं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पालिका कटघोरा, दीपका, बाँकी मोंगरा, नगर पंचायत पाली और छुरी में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी निकायों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में मॉर्निंग विजिट बढ़ाते हुए सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखें। महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों में कचरे का ढेर न लगे और निकाय की टीम नियमित सफाई सुनिश्चित करे। उन्होंने घरों की संख्या के आधार पर घर-घर कचरा कलेक्शन बढ़ाने तथा नगर पालिक निगम और अन्य नगरीय निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर  दुदावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत स्वीकृत कार्यों और प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास (शहरी) अंतर्गत सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सर्वे कर 15 जनवरी तक यह प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें कि कोई हितग्राही शेष नहीं है। कलेक्टर ने सभी सीएमओ को भवनों का मूल्यांकन कराकर सम्पत्ति कर वसूली में वृद्धि लाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए परीक्षण कर मांग पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आम नागरिकों से जुड़ी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करने और विलंब होने पर पेनल्टी लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन, राजस्व वसूली, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सामाजिक पेंशन के ई-केवाईसी, स्ट्रीट डाग रहवास, वैक्सीनेषन, पीएम स्वनिधि, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति तथा अधोसंरचना मद अंतर्गत लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किए।इस दौरान अपर आयुक्त  विनय मिश्रा सहित निकायों के सीएमओ और इंजीनियर उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    July 10, 2026

    निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश

    July 10, 2026

    नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत…

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.