Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»7 हिट, 4 ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर  रोहित शेट्टी का छलका दर्द, बोले- ‘अवॉर्ड्स से मेरा कोई लेना-देना नहीं’
    मनोरंजन

    7 हिट, 4 ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर  रोहित शेट्टी का छलका दर्द, बोले- ‘अवॉर्ड्स से मेरा कोई लेना-देना नहीं’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यह वही डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्मों ने एक पूरा यूनिवर्स खड़ा किया और दर्शकों को लंबे समय तक सिनेमाघरों तक खींचे रखा. 17 फिल्मों में 7 हिट, 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी उन्हें आज तक कोई अवॉर्ड नहीं मिला. बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने के बाद भी ये किसी भी अवॉर्ड के हकदार नहीं बन सके. जानते हैं ये कौन हैं?

    नई दिल्ली. बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्में देने वाले इस निर्देशक ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा हो, लेकिन अवॉर्ड्स की दुनिया में उनकी झोली अब भी खाली है. 7 हिट और 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड रखने वाले इस फिल्ममेकर ने हाल ही में मजाक-मजाक में दिल का दर्द छलका ही दिया. उनके हल्के-फुल्के अंदाज में कही गई, उनकी एक लाइन ने फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे अवॉर्ड सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि इतने सालों और दर्जनों फिल्मों के बावजूद अवॉर्ड्स से उनका कोई खास रिश्ता नहीं रहा. कौन हैं ये एक्टर क्या आप जानते हैं?

    बॉलीवुड के सबसे सफल और एंटरटेनमेंट-किंग माने जाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी ने हाल ही में अवॉर्ड्स को लेकर एक दिलचस्प और बेबाक बयान दिया है. गोलमाल फ्रेंचाइजी से लेकर सिंघम और कॉप यूनिवर्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी आज भी किसी बड़े फिल्म अवॉर्ड से नवाजे नहीं गए हैं. इस बात को उन्होंने खुद ही हल्के-फुल्के अंदाज में स्वीकार किया.

    ‘अवॉर्ड्स से मेरा कोई लेना-देना नहीं’

    बॉलीवुड के मशहूर एक्शन-कॉमेडी डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक बार फिर अपने फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि अपनी 17 फिल्मों के बावजूद उन्हें अब तक एक भी अवॉर्ड नहीं मिला . इंडियन नेशनल सिने एकेडमी (INCA) की प्रेस मीट में रोहित ने खुद पर ही तंज मारते हुए कहा, ‘मेरे और अवॉर्ड्स का दूर-दूर तक कोई रिश्ता-नाता नहीं है. 17 फिल्में हो गई हैं, सिर्फ होस्टिंग के लिए वहां जाता हूं.’

    नामचीन हस्तियां के सामने कही ये बात

    इस प्रेस मीट में रोहित शेट्टी के साथ कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें दिल राजू, आनंद एल. राय, लक्ष्मी मांचू, मनोज तिवारी और खुशबू शामिल थे. रोहित का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे उनकी सादगी और ईमानदारी से भरा नजरिया बताया.

    नॉर्थ-साउथ डिबेट पर भी रखी बेबाक राय

    इस मौके पर रोहित शेट्टी ने भारतीय सिनेमा में चल रही नॉर्थ-साउथ बहस पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अगर इस तरह के सवाल न पूछे जाएं, तो सिनेमा को सिर्फ उत्सव की तरह मनाया जा सकता है. रोहित ने कहा, ‘सिनेमा की शुरुआत से ही वहां के प्रोड्यूसर्स यहां फिल्में बना रहे हैं, यहां के डायरेक्टर्स वहां काम कर रहे हैं. यह सब 1950 के दशक से चलता आ रहा है. इसे विवाद नहीं, उत्सव की तरह देखना चाहिए.’ उन्होंने आगे जोड़ा कि सोशल मीडिया की वजह से दुनिया छोटी हो गई है और अब वक्त आ गया है कि लोग मिलकर ऐसा सिनेमा बनाएं, जिसे ग्लोबल पहचान मिले. ‘जब हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाएं, तो लोग यह न पूछें कि वह किस राज्य से है, बल्कि यह जानें कि वह एक भारतीय कलाकार है.’

    कॉप यूनिवर्स से ब्रेक, अब कॉमेडी की वापसी

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी ने 2024 में ‘सिंघम अगेन’ निर्देशित की थी, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे नजर आए. फिल्म ने दुनियाभर में 372.4 करोड़ रुपये की कमाई की और इसे हिट माना गया. हाल ही में ANI से बातचीत में रोहित शेट्टी ने पुष्टि की कि वह अब कॉप यूनिवर्स से ब्रेक लेकर ‘गोलमाल 5’ पर फोकस करेंगे. उन्होंने कहा था, ‘2008 से लगातार कॉप फिल्में बना रहा हूं, अब कॉमेडी फिल्मों की ओर लौटने का मन है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश

    May 16, 2026

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    May 15, 2026

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.