Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Redmi Note 15 5G vs OnePlus Nord CE 5: 25 हजार के सेगमेंट में कौन ज्यादा पावरफुल? देखें फुल कंपैरिजन
    व्यापार

    Redmi Note 15 5G vs OnePlus Nord CE 5: 25 हजार के सेगमेंट में कौन ज्यादा पावरफुल? देखें फुल कंपैरिजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Redmi Note 15 5G vs OnePlus Nord CE 5: Redmi Note 15 5G के लॉन्च के बाद 25 हजार रुपये से कम वाले सेगमेंट में OnePlus Nord CE 5 5G से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों फोन की डिस्प्ले खूबियां काफी हद तक एक जैसी हैं, लेकिन परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और कैमरा के मामले में कौन आगे है आइए जानते हैं.

     25,000 रुपये से कम वाले सेगमेंट में इस वक्त ऑप्शन की कोई कमी नहीं है और इसी लिस्ट में अब हाल ही में लॉन्च हुआ Redmi Note 15 5G की भी एंट्री हुई है. यह नया फोन इस रेंज के एक मजबूत दावेदार OnePlus Nord CE 5 5G को सीधी टक्कर देता है. आपको बता दें कि Nord CE 5 पिछले साल जुलाई के महीने में लॉन्च हुआ था. आइए समझते हैं कि दोनों फोन आपस में कैसे अलग हैं.

    डिस्प्ले

    Redmi Note 15 में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन की स्क्रीन काफी ब्राइट है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक जाती है. साथ ही, डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है.

    वहीं बात करें तो OnePlus Nord CE 5 की तो इसमें 6.77 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. यह डिस्प्ले 1,430 निट्स तक की तेज ब्राइटनेस देती है और इसे Corning Gorilla Glass 7i से सेफ रखा गया है.

    परफॉर्मेंस

    Redmi Note 15 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक है. लेकिन अगर बात पावर की करें, तो यह OnePlus Nord CE 5 में मिलने वाले MediaTek Dimensity 8350 Apex जितना दमदार नहीं है. इसके अलावा OnePlus में तेज LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जबकि Note 15 में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है.

    कैमरा

    Redmi Note 15 में 108MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है और साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में आगे की तरफ 20MP का कैमरा मिलता है.

    वहीं OnePlus Nord CE 5 में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

    बैटरी और चार्जिंग

    OnePlus Nord CE 5 में बड़ी 7,100mAh बैटरी मिलती है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं Redmi Note 15 में 5,520mAh की छोटी बैटरी दी गई है, जिसमें 45W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

    सॉफ्टवेयर

    सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus में कुछ ऐसे ऐप्स मिलते हैं जिन्हें हटाया जा सकता है और इसमें एड्स नहीं होते. दूसरी तरफ Redmi का HyperOS पूरे इंटरफेस में ऐड्स दिखाता है. साथ ही Nord CE 5 को आगे चलकर OxygenOS 16 का अपडेट मिलेगा, जबकि HyperOS यूजर्स को Android 16 के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

    कीमत

    Redmi Note 15 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. वहीं, OnePlus Nord CE 5 का यही वेरिएंट भी 22,999 रुपये में मिलता है.

    कौन ज्यादा दमदार?

    इस सेगमेंट में नया फोन आने के बावजूद OnePlus Nord CE 5 अब भी एक ऑल-राउंड पैकेज माना जा सकता है. इसमें Dimensity 8350 प्रोसेसर, बड़ी 7,100mAh बैटरी और फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है. दूसरी ओर, इसी कीमत पर Redmi Note 15 भी अच्छा परफॉर्मर साबित हो सकता है. इसमें 108MP का मेन कैमरा, फुल HD+ AMOLED स्क्रीन और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    बड़ी खबर: आम आदमी की जेब पर फिर पड़ा बोझ, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.