Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बेटी मांगती रही जान की भीख, लेकिन बाप का दिल नहीं पसीजा और रात में कर दिया कत्ल…
    क्राइम

    बेटी मांगती रही जान की भीख, लेकिन बाप का दिल नहीं पसीजा और रात में कर दिया कत्ल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    fresh crime scene at night
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी के सोनभद्र जिले में 18 साल की लड़की की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यह वारदात उस समय और भी चौंकाने वाली हो गई, जब पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि लड़की के अपने माता-पिता ही शामिल थे। जिस पिता ने शुरुआत में गांव वालों पर हत्या का आरोप लगाया था, वही इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला।

    सोते समय गला दबाकर की हत्या

    यह मामला घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव का है। गांव में एक कमरे में सो रही युवती की अचानक मौत हो गई थी। सुबह जब काफी देर तक युवती बाहर नहीं आई तो परिवार वालों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर युवती अचेत अवस्था में मिली और उसके गले पर दबाव के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

    घटना के बाद युवती के पिता रामलखन ने पुलिस को तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उसकी बेटी को परेशान करते थे और उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। पिता खुद को पीड़ित बताकर इंसाफ की गुहार लगा रहा था। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि युवती की मौत गला दबाने से हुई है। धीरे-धीरे पुलिस को शक हुआ कि हत्या घर के अंदर ही की गई है।

    माता-पिता निकले हत्यारे

    पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि युवती की हत्या उसके अपने पिता ने की थी और मां ने उसका साथ दिया था। पुलिस के अनुसार, घटना की रात माता-पिता ने दुपट्टे से युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, बेटी अपनी जान की भीख मांगती रही, लेकिन बाप का दिल नहीं पसीजा और गला दबाकर बेटी को मार डाला। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को दूसरे घर में लिटा दिया गया।

    शादी से इनकार बना हत्या की वजह

    पुलिस ने बताया कि युवती आरती एक युवक बृजेश से प्यार करती थी और उसी के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन आरती के माता-पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने उसकी शादी मिर्जापुर में तय कर दी थी। आरती ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया था, जिससे माता-पिता नाराज हो गए।

    साजिश रचकर फंसाने की कोशिश

    पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद माता-पिता ने बृजेश और एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगाने की कोशिश की, ताकि खुद बच सकें। लेकिन जांच में उनकी साजिश सामने आ गई और पूरा मामला उलट गया। पुलिस ने आरोपी पिता रामलखन उर्फ रवि उर्फ बाठे और मां कृष्णावती को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायसेन जेल में कैदी ने खेला खूनी खेल! हत्या के आरोपी ने फल देने के बहाने प्रहरी को मारी गोली

    September 2, 2026

    फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर, साथी ने युवक के सिर, गले और पेट में किए वार…

    August 31, 2026

    पड़ोसियों के विवाद को सुलझाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.