Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»राम मंदिर परिसर में घुसकर कश्मीरी शख्स की हरकत के बाद सुरक्षा में बड़ा बदलाव!, अब हर कदम पर कड़ी निगरानी
    BREKING NEWS

    राम मंदिर परिसर में घुसकर कश्मीरी शख्स की हरकत के बाद सुरक्षा में बड़ा बदलाव!, अब हर कदम पर कड़ी निगरानी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बीते शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कश्मीरी व्यक्ति राम मंदिर परिसर में घुसकर नमाज पढ़ने लगा और जोर-जोर से नारे लगाने लगा। यह घटना 10 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। व्यक्ति की पहचान अब अहद शेख (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। घटना के बाद राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा को काफी सख्त कर दिया गया है।

    राम मंदिर और हनुमानगढ़ी की सुरक्षा हुई और कड़ी
    इस घटना के बाद राम जन्मभूमि परिसर और हनुमानगढ़ी की सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है। हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और चारों तरफ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। राम मंदिर परिसर में मौजूद सीसीटीवी कंट्रोल रूम में अब दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है, जो हर वक्त कैमरों की लाइव निगरानी करेंगे।

    हर आने-जाने वाले पर रहेगी पैनी नजर
    पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिया है कि मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जाए। अगर किसी पर थोड़ा भी शक होगा तो उससे तुरंत पूछताछ की जाएगी। एसीपी के नेतृत्व में पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    बम निरोधक दस्ता और सीआरपीएफ भी तैनात
    सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जगह-जगह बैग स्कैनर लगाए गए हैं। बम निरोधक दस्ता, सिविल पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को भी राम मंदिर और उसके आसपास तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    July 9, 2026

    अनुकल्प मिश्रा की जिस कार को ढूंढ रही थी पुलिस, आखिरकार मिल ही गई, खुल जाएगा चोरी का भेद!

    July 9, 2026

    उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति…

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.