Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप ,गैंगरेप में डायल 112 का ड्राइवर भी शामिल
    क्राइम

    बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप ,गैंगरेप में डायल 112 का ड्राइवर भी शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बाकी मोंगरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना में 112 वाहन का चालक भी शामिल है। पूरा मामला एसईसीएल गजरा कॉलोनी का है।

    पीड़िता ने मामले की शिकायत कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद आगे की जांच और कार्रवाई के लिए प्रकरण संबंधित बाकी मोंगरा थाना को स्थानांतरित किया गया।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि 8 और 9 जनवरी की दरम्यानी रात पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तरुण श्रीवास और भुवन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 112 आपातकालीन सेवा वाहन का चालक भी शामिल है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायसेन जेल में कैदी ने खेला खूनी खेल! हत्या के आरोपी ने फल देने के बहाने प्रहरी को मारी गोली

    September 2, 2026

    फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर, साथी ने युवक के सिर, गले और पेट में किए वार…

    August 31, 2026

    पड़ोसियों के विवाद को सुलझाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.