Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत वार्षिक ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता–2026 का सफल आयोजन
    भिलाई

    भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत वार्षिक ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता–2026 का सफल आयोजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ‘सुरक्षा जागरूकता माह’ के उपलक्ष्य में सेक्टर-8 स्थित सुनीति उद्यान में वार्षिक सुरक्षा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार और अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) श्री डी. सतपथी ने की।

    इस अवसर पर संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ महाप्रबंधकगण और अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतिवर्ष जनवरी माह में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता अब केवल एक स्पर्धा न रहकर समाज में सुरक्षा चेतना फैलाने की बीएसपी की एक विशिष्ट पहल बन चुकी है, जो कार्यस्थल की सुरक्षा को व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन से जोड़ने का काम करती है।

    प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों, विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों सहित लगभग 1200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की खासियत इसके ‘एक्सटेम्पोर’ (तत्काल) विषय रहे, जिन्हें मौके पर ही घोषित किया गया ताकि प्रतिभागियों की मौलिक सोच और रचनात्मकता को खुलकर अभिव्यक्ति मिल सके। बच्चों ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से सामान्य सुरक्षा, अग्नि एवं गृह सुरक्षा, सड़क व रेल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर बेहद प्रभावशाली और संवेनदशील संदेश उकेरे।

    अतिथियों ने अपने संबोधन में जोर दिया कि सुरक्षा की आदत बचपन से ही विकसित होनी चाहिए ताकि भविष्य में एक जिम्मेदार और सतर्क नागरिक समाज का निर्माण हो सके।

    कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रवीण कुमार शुक्ला एवं एच.के. गुप्ता द्वारा किया गया। इस रचनात्मक प्रयास में तैयार की गई चयनित पेंटिंग्स का प्रदर्शन 19 से 23 जनवरी 2026 तक नेहरू आर्ट गैलरी, इंदिरा प्लेस में किया जाएगा, जहाँ प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आयोजन की सफलता में टाउनशिप विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, यातायात पुलिस और प्रशिक्षुओं (अप्रेंटिस) का सराहनीय सहयोग रहा, जिनके प्रति सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग ने आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल

    July 9, 2026

    धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.