Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»बजाज ऑटो ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च- मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर
    व्यापार

    बजाज ऑटो ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च- मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bajaj Auto -इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली बजाज ऑटो ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी के मौजूदा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना में इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। Chetak C25 का शुरुआती प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

    देश में यह मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके रियर में नई टेललाइट है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Chetak C25 में फ्लोरबोर्ड पर 2.5 kWh की बैटरी और 2.2 Kw की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 113 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को 2.25 घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसे छह कलर्स – Classic White, Opalescent Silver, Racing Red, Misty Yellow, Ocean Teal और Active Black में उपलब्ध कराया गया है। 

    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है। Chetak C25 में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसमें 650 mm की फुल-लेंथ सीट के साथ 25 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 750 W का ऑफ-बोर्ड चार्जर दिया जाएगा, जिससे इसकी बैटरी को चार घंटे से कम में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 

    Bajaj Auto की मौजूदा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज के प्राइसेज 99,500 रुपये से 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने Chetak 3001 को लॉन्च किया था। इसे एक नए EV आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जिसमें फ्लोर पर 3.0 kWh की बैटरी दी गई है। इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेंटर ऑफ ग्रेविटी को घटाने में सहायता मिलती है। इससे स्टेबिलिटी बढ़ने के साथ ही अधिक स्पेस भी उपलब्ध होता है। Chetak 3001 का प्राइस 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्टिफाइड रेंज लगभग 127 किलोमीटर की है। इसके साथ कंपनी ने 750 W के चार्जर की पेशकश की है। इस चार्जर से चेतक 3001 को लगभग 3.50 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह इस सेगमेंट में सबसे जल्द चार्जिंग वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। इसमें TecPac टेक्नोलॉजी का भी विकल्प दिया गया है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज

    July 9, 2026

    भारतीय शेयर बाजार में दिखी बढ़त, सेंसेक्स 500 पॉइंट उछला, इन शेयरों में देखी जा रही तेजी

    July 9, 2026

    ट्रंप की हुंकार : 1800 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 493 अंक नीचे

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.