Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»IBPS PO, SO Result 2025: आईबीपीएस पीओ-एसओ परिणाम घोषित
    जॉब-एजुकेशन

    IBPS PO, SO Result 2025: आईबीपीएस पीओ-एसओ परिणाम घोषित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए थे, वे अपना संयुक्त स्कोरकार्ड और प्रोविजनल अलॉटमेंट की स्थिति ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर चेक कर सकते हैं. इस परिणाम की घोषणा के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में हजारों खाली पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है.

    आमतौर पर आईबीपीएस पीओ, एसओ रिजल्ट 1 अप्रैल को घोषित किए जाते थे, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और प्रशासनिक सुधारों के चलते इस बार इन्हें समय से काफी पहले जारी कर दिया गया है. परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा. रिजल्ट लिंक 14 फरवरी 2026 तक ही एक्टिव रहेगा. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड समय रहते डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें.

    प्रोविजनल अलॉटमेंट और कट-ऑफ

    घोषित परिणामों के आधार पर, चयनित उम्मीदवारों का प्रोविजनल अलॉटमेंट उनकी मेरिट और आवेदन के समय दी गई बैंकों की वरीयता के अनुसार किया गया है. IBPS PO के जरिए लगभग 5,208 पदों पर और IBPS SO के तहत आईटी ऑफिसर, कृषि क्षेत्र अधिकारी (AFO), राजभाषा अधिकारी और मार्केटिंग ऑफिसर जैसे 1,007 पदों पर नियुक्तियां होंगी. आईबीपीएस ने बैंक पीओ, एसओ रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी-वार कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं.

    रिजल्ट के आगे की प्रक्रिया क्या है?

    जिन उम्मीदवारों का नाम आईबीपीएस पीओ, एसओ रिजल्ट 2025 की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब आवंटित बैंक की तरफ से मेल या पत्र के जरिए सूचना दी जाएगी. इसके बाद संबंधित बैंक अपने स्तर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आयोजित करेंगे. इन सभी फॉर्मेलिटीज के सफल समापन के बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग और पोस्टिंग के लिए बुलाया जाएगा.

    ध्यान रहे कि स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध है. डाक या किसी अन्य माध्यम से इसकी हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी. 14 फरवरी 2026 के बाद वेबसाइट से रिजल्ट लिंक हटा दिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती के लिए 20 मई तक करें अप्लाई

    May 5, 2026

    क्‍या आप जानते हैं कि देश का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन कौन सा है और ये कहां पर है?स्‍टेशन के नाम की रोचक कहानी… 

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.