Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»हमास को हर हालत में छोड़ने होंगे हथियार, ट्रंप ने किया टेक्नोक्रेटिक एडमिनिस्ट्रेशन का समर्थन
    अंतर्राष्ट्रीय

    हमास को हर हालत में छोड़ने होंगे हथियार, ट्रंप ने किया टेक्नोक्रेटिक एडमिनिस्ट्रेशन का समर्थन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन -गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए पेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आधिकारिक तौर पर अपने गाजा पीस प्लान के अगले फेज में आ गया है। उन्होंने पीस प्लान के दूसरे चरण के तहत बने फिलीस्तीनी टेक्नोक्रेटिक एडमिनिस्ट्रेशन का समर्थन किया और हमास से पूरी तरह से हथियार डालने और टनल नेटवर्क खत्म करने की मांग की है।

    पहले चरण के तहत हमास ने सभी जीवित बंधकों को रिहा कर दिया, हालांकि एक बंधक का शव अब भी हमास ने नहीं लौटाया है। इस वजह से इजरायल के लोग मांग कर रहे हैं कि जब तक हमास आखिरी शव नहीं लौटाता है, तब तक दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू न हो। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, जैसा कि खास दूत स्टीव विटकॉफ ने घोषणा की, हम आधिकारिक तौर पर गाजा के 20-प्वाइंट पीस प्लान के अगले फेज में आ गए हैं। यह कदम सीजफायर के बाद हासिल रिकॉर्ड मानवीय फायदों के बाद आया है।

    उन्होंने कहा, सीजफायर के बाद से, मेरी टीम ने गाजा में रिकॉर्ड लेवल की मानवीय मदद पहुंचाने में मदद की है। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस कदम को अभूतपूर्व माना है। इन नतीजों ने इस अगले फेज के लिए स्टेज तैयार कर दिया है।

    ट्रंप ने कहा कि गाजा अब अपने ट्रांजिशन के दौरान एक फिलिस्तीनी टेक्नोक्रेटिक एडमिनिस्ट्रेशन, नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गाजा द्वारा चलाया जाएगा। यह अमेरिका के नेतृत्व वाले बोर्ड ऑफ पीस के समर्थन से काम करेगा।

    इससे पहले अमेरिका के दो सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया था कि शांति योजना के दूसरे चरण में एक ट्रांजिशनल टेक्नोक्रेटिक फिलिस्तीनी संस्था, नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गाजा (एनसीएजी) का गठन किया जाएगा। इसका मकसद सीजफायर के प्रबंधन से आगे बढ़ते हुए गाजा में विसैन्यीकरण, टेक्नोक्रेटिक शासन और पुनर्निर्माण की दिशा में बदलाव की प्रक्रिया शुरू करना है।

    उन्होंने कहा कि एक ट्रांजिशनल टेक्नोक्रेटिक एडमिनिस्ट्रेशन गाजा में हमास और फिलिस्तीनी अथॉरिटी दोनों की जगह लेगा, जो पिछले इंतजामों से एक बड़ा बदलाव होगा।

    ट्रंप ने इसमें शामिल फिलिस्तीनी नेताओं को एक शांतिपूर्ण भविष्य के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगला चरण हमास के साथ एक बड़े विसैन्यीकरण समझौते को पक्का करने पर फोकस करेगा, जिसमें क्षेत्रीय साझेदारों का समर्थन होगा। उन्होंने कहा, मिस्र, तुर्किए और कतर के समर्थन से हम हमास के साथ एक बड़ा समझौता करेंगे, जिसमें सभी हथियारों का सरेंडर और हर टनल को खत्म करना शामिल है।

    ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, हमास को तुरंत अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए, जिसमें इजरायल को आखिरी बॉडी वापस करना शामिल है और बिना देर किए गैर सैन्यीकरण की ओर बढ़ना चाहिए। वे इसे आसान तरीके से या फिर मुश्किल तरीके से कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    ‘हंता वायरस’ का यह प्रकोप एक पोलर क्रूज जहाज पर अब 150 लोगों को जमीन पर उतरने नहीं दे रही सरकार…

    May 5, 2026

    चीन में पटाखों की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.