Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बिलासपुर में सड़क ठेकेदार BR गोयल के ठिकानों पर आयकर का छापा
    BREKING NEWS

    बिलासपुर में सड़क ठेकेदार BR गोयल के ठिकानों पर आयकर का छापा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार बी.आर. गोयल के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं रही, बल्कि इंदौर सहित अन्य शहरों में स्थित उनके ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है।

    बिलासपुर पाराघाट टोल प्लाजा स्थित ऑफिस पहुंची टीम

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम पाराघाट टोल प्लाजा स्थित टोल ऑफिस में भी पहुंची हुई है। यहां तीन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आए अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। अधिकारियों का फोकस वित्तीय लेन-देन, आय-व्यय से जुड़े रिकॉर्ड और टैक्स से संबंधित कागजातों पर बताया जा रहा है।

    सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी बिलासपुर और इंदौर समेत कई ठिकानों पर एक साथ की गई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला बड़े स्तर की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कार्रवाई को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    1 महीने पहले 45 ठिकानों पर पड़ी थी रेड

    गौरतलब है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। करीब एक महीने पहले, 4 दिसंबर 2025 को आयरन और स्टील कारोबार से जुड़े व्यापारियों और उनसे संबंधित लोगों के कुल 45 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में की गई थी और करीब चार दिनों तक चली थी।

    उस दौरान आयकर विभाग के लगभग 200 अधिकारी कार्रवाई में शामिल थे। विभाग को 300 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का संदेह था, जिसके चलते यह व्यापक छापेमारी की गई थी। उस कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी थी। अब एक बार फिर सड़क ठेकेदार बी.आर. गोयल के ठिकानों पर हुई इस ताजा कार्रवाई से यह संकेत मिल रहे हैं कि आयकर विभाग प्रदेश में टैक्स चोरी और वित्तीय गड़बड़ियों के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। आने वाले समय में इस छापेमारी से जुड़े और भी खुलासे सामने आ सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.