Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
    • प्रेमी के प्यार में अंधी मां सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता,मिठाई में जहर देकर अपने ही 3 बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
    • छत्तीसगढ़: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक, स्कूल में मौत…
    • छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर
    • करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
    • छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्रेमी के प्यार में अंधी मां सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता,मिठाई में जहर देकर अपने ही 3 बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
    क्राइम

    प्रेमी के प्यार में अंधी मां सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता,मिठाई में जहर देकर अपने ही 3 बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़: पंजाब के संगरूर जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मां-बच्चे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां एक महिला ने अपने अवैध प्रेम संबंध के रास्ते से हटाने के लिए अपने ही तीन मासूम बच्चों को मिठाई में जहर देकर बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने इस खौफनाक तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी फिलहाल फरार है।

    सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता

    पुलिस जांच में सामने आया है कि बखोपीर रोड निवासी आरोपी महिला लवप्रीत कौर का जलालाबाद के रहने वाले हरजीत सिंह नाम के युवक के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गईं। महिला अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी, लेकिन उसके तीन बच्चे इस रिश्ते में सबसे बड़ी रुकावट बन रहे थे। जिसके बाद दोनों ने मिलकर बच्चों को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश रची।

    मिठाई में मिलाया ‘काल’

    यह पूरी घटना बीते 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन अंजाम दी गई। आरोपी महिला की ननद त्योहार के मौके पर मिठाई के दो डिब्बे लेकर आई थी। ननद ने एक डिब्बा अपने भाई कुलविंदर सिंह (बच्चों के पिता) के घर दिया और दूसरा डिब्बा दूसरे भाई के घर छोड़ दिया। बच्चों के पिता कुलविंदर सिंह पेशे से ड्राइवर हैं और वे काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। मौका पाकर कलयुगी मां ने अपने ही बच्चों के डिब्बे वाली मिठाई में चुपके से जहरीला पदार्थ मिला दिया।

    तड़पते रहे मासूम, मां रचती रही ‘फूड पॉइजनिंग’ का नाटक

    जहरीली मिठाई खाते ही कुलविंदर की बेटी जसनूर कौर (6.5 वर्ष), बेटा अरमानदीप सिंह (5 वर्ष) और महज ढाई साल के मासूम रिहानदीप सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बच्चों को तड़पता देख भी मां का दिल नहीं पसीजा। उसने मामले को दबाने के लिए इसे साधारण ‘फूड पॉइजनिंग’ (उल्टी-दस्त) का नाम दिया और परिवार के साथ मिलकर उनका स्थानीय स्तर पर इलाज करवाती रही। जब बच्चों की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई, तब उन्हें पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल या चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया। लेकिन जहर अपना काम कर चुका था; इलाज के दौरान 30 अगस्त को अरमानदीप, 1 सितंबर को जसनूर और 11 सितंबर को सबसे छोटे मासूम रिहानदीप ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

    कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट ने खोला खौफनाक राज

    शुरुआत में बच्चों के पिता कुलविंदर सिंह ने इसे केवल फूड पॉइजनिंग का मामला मानकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शुरू में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की। लेकिन पुलिस को सबसे बड़ा संदेह तब हुआ जब मिठाई का दूसरा डिब्बा खाने वाले दूसरे भाई के परिवार में सभी पूरी तरह सुरक्षित थे।
    संदेह होने पर पुलिस ने जब आरोपी मां लवप्रीत कौर का मोबाइल फोन जब्त किया और उसकी कॉल डिटेल्स व सोशल मीडिया चैट को खंगाला, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। जांच में साफ हो गया कि लवप्रीत ने अपने प्रेमी हरजीत सिंह के साथ मिलकर ही बच्चों को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी और घर आई मिठाई में जहर मिलाया था।

    प्रेमी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

    पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी मां लवप्रीत कौर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। बच्चों के लाचार पिता के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य साजिशकर्ता और प्रेमी हरजीत सिंह को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबड्डी खिलाड़ी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत

    September 22, 2026

    छत्तीसगढ़: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, वारदात के बाद पहुंचाया अस्पताल, जानिए कैसे खुला राज…

    September 22, 2026

    दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिसकर्मी बनकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.