Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बिहार में सरकारी डॉक्टर अब नहीं कर पाएंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, सीएम का ऐलान
    राष्ट्रीय

    बिहार में सरकारी डॉक्टर अब नहीं कर पाएंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, सीएम का ऐलान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है. सीएम नीतीश ने ऐलान किया है कि अब बिहार के सरकारी डॉक्टर निजी प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे. दरअसल पश्चिमी चंपारण में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी डॉक्टरों की पहली और पूरी जिम्मेदारी आम जनता के प्रति है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकारी डॉक्टर अब निजी अस्पताल में प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे. सरकारी अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का इलाज सही तरीके से होना चाहिए.

    दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान कहा कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के लिए नई नीति लायी जाएगी. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस फैसले को सख्ती से लागू किया जाए और इसके लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी की जाए. उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर सरकारी सेवा में हैं, उन्हें पूरी निष्ठा से सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देनी होंगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस करते हैं सरकारी डॉक्टर!

    बता दें, बिहार के अधिकांश सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर पटना में निजी अस्पतालों में भी प्रैक्टिस करते हैं. ऐसे में नीतीश कुमार के इस फैसले को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा सुधारात्मक कदम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा. हालांकि, डॉक्टर संगठनों की ओर से इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टिहरी में भूस्खलन से होटलों को नुकसान, 70 सड़कें बंद और 7 जिलों में अलर्ट!

    July 9, 2026

    पॉक्सो केस में जबलपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:जन्म प्रमाण-पत्र में विरोधाभास के चलते निरस्त हुई 20 साल की सजा…

    July 9, 2026

    ‘आतंकवाद पूरी मानवता के लिए चुनौती’, PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, ऑस्ट्रेलिया PM ने भी चिढ़ा दिया

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.