Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है ‘धमाल 5’?…
    • बारिश में ठिठुर रहा फलवाला, तभी देवदूत बन आया पुलिसवाला…
    • अनुकल्प मिश्रा की जिस कार को ढूंढ रही थी पुलिस, आखिरकार मिल ही गई, खुल जाएगा चोरी का भेद!
    • क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच
    • बालोद – चोरी के आरोप में हिरासत में लाई गई एक महिला कोतवाली थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार,तीन आरक्षक निलंबित…
    • कोच में हनीमून मामले में रेलवे का बड़ा एक्शन:CTI सस्पेंड,TTE सस्पेंड, अब AC कोच सजाने वाले डेकोरेटर पर हुई एफआईआर…
    • बड़ा प्रशासनिक बदलाव:भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह…
    • 10-11 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत, विष्णु पूजा में सुनें य​ह व्रत कथा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट 10 ग्राम 1,43,780 रुपये 
    व्यापार

    सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट 10 ग्राम 1,43,780 रुपये 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सोने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क : सोने और चांदी दोनों धातुओं में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चित माहौल को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड से जुड़े फैसले का विरोध करने वाले देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

    अनिश्चित हालात में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं और इसी वजह से सोना-चांदी की मांग बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में करीब 3,320 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी के दाम में लगभग 35,000 रुपये प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,603.51 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना एक हफ्ते की तेजी के बाद करीब 1,43,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है और इसका भाव लगभग 2,95,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है।

    • 24 कैरेट – ₹1,43,930 (प्रति 10 ग्राम)
    • 22 कैरेट – ₹1,31,950 (प्रति 10 ग्राम)
    • 18 कैरेट – ₹1,07,990 (प्रति 10 ग्राम)

    मुंबई 

    • 24 कैरेट – ₹1,43,780 (प्रति 10 ग्राम)
    • 22 कैरेट – ₹1,31,800 (प्रति 10 ग्राम)
    • 18 कैरेट – ₹1,07,840 (प्रति 10 ग्राम)

    चेन्नई 

    • 24 कैरेट – ₹1,44,870 (प्रति 10 ग्राम)
    • 22 कैरेट – ₹1,32,800 (प्रति 10 ग्राम)
    • 18 कैरेट – ₹1,10,900 (प्रति 10 ग्राम)

    कोलकाता 

    • 24 कैरेट – ₹1,43,780 (प्रति 10 ग्राम)
    • 22 कैरेट – ₹1,31,800 (प्रति 10 ग्राम)
    • 18 कैरेट – ₹1,07,840 (प्रति 10 ग्राम)

    अहमदाबाद 

    • 24 कैरेट – ₹1,43,830 (प्रति 10 ग्राम)
    • 22 कैरेट – ₹1,31,850 (प्रति 10 ग्राम)
    • 18 कैरेट – ₹1,07,890 (प्रति 10 ग्राम)

    विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती का रुझान जारी रह सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज

    July 9, 2026

    भारतीय शेयर बाजार में दिखी बढ़त, सेंसेक्स 500 पॉइंट उछला, इन शेयरों में देखी जा रही तेजी

    July 9, 2026

    ट्रंप की हुंकार : 1800 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 493 अंक नीचे

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.