Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*
    • भारत में बाल पोषण को मजबूत बनाना: एनीमिया से व्यापक रूप से निपटने के लिए संपदा से मिली अंतर्दृष्टि
    • राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    • मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं, कांग्रेस को अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेना चाहिए : राजनाथ सिंह
    • भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर; 4 की मौत…
    • रणवीर सिंह की लीक Pics ने बढ़ाई टेंशन, बोरीवली के स्टूडियो में शिफ्ट हुई ‘प्रलय’ की शूटिंग, हर एंट्री पर कड़ा पहरा
    • विपक्ष की बैठक: खरगे बोले- चुनाव आयोग को परिसीमन का जिम्मा मिलना अस्वीकार्य, सरकार सीट बढ़ाकर सत्ता चाहती है
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पाकिस्तानी कनेक्शन निकलने के बाद ED का हार्ड एक्शन, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ चार्जशीट किया दाखिल
    राष्ट्रीय

    पाकिस्तानी कनेक्शन निकलने के बाद ED का हार्ड एक्शन, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ चार्जशीट किया दाखिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा संचालित ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। मैजिकविन कंपनी के खिलाफ मामले में कुल 14 व्यक्तियों और कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। भारत ने 2025 में असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसे वित्तीय और सामाजिक बुराई बताते हुए कहा था कि यह उपयोगकर्ताओं, विशेषकर युवाओं की मेहनत की कमाई को बर्बाद कर देता है।

    ईडी ने एक बयान में कहा कि अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र के समकक्ष) 15 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद स्थित धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में दायर की गई थी। धन शोधन का यह मामला अहमदाबाद साइबर अपराध पुलिस की एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें पोर्टल पर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के मैचों की अनधिकृत मेजबानी, स्ट्रीमिंग और प्रसारण के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इन मैचों के अधिकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए थे।

    मैजिकविन स्पोर्ट्स लिमिटेड को पाकिस्तानी नागरिक कर रहे थे ऑपरेट

    मैजिकविन स्पोर्ट्स लिमिटेड इस ब्रांड पोर्टल की मालिक है और कंपनी यूनाइटेड किंगडम में पंजीकृत है। पाकिस्तानी नागरिक गुलाब हरजी मल और ओमेश कुमार गुरनानी इसके निदेशक हैं। ईडी ने बताया कि ये दोनों कथित तौर पर संयुक्त अरब अमीरात में रहते हैं। ईडी ने कहा कि पोर्टल और इसका मोबाइल ऐप एक बेटिंग एक्सचेंज की तरह काम कर रहे थे, जो सभी प्रकार की स्पोर्ट्स बेटिंग और मनोरंजन के लिए जुआ खेलने की सुविधा प्रदान करते थे और लेन-देन के लिए फर्जी खातों का इस्तेमाल करते थे। ईडी के अनुसार, मैजिकविन लाइव कैसीनो की सुविधा भी प्रदान करता था, जिसमें बैकरेट, तीन पत्ती, रूलेट, अंदर-बाहर, पोकर और ब्लैकजैक आदि जैसे कई खेलों में भाग लिया जा सकता था। इन खेलों का संचालन बॉट्स के बजाय लाइव डीलरों द्वारा किया जाता था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं, कांग्रेस को अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेना चाहिए : राजनाथ सिंह

    November 28, 2026

    विपक्ष की बैठक: खरगे बोले- चुनाव आयोग को परिसीमन का जिम्मा मिलना अस्वीकार्य, सरकार सीट बढ़ाकर सत्ता चाहती है

    November 28, 2026

    ‘नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे’: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

    November 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.