Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भीलवाड़ा में बजरी माफिया से भिड़ा जवान, चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाई छलांग, फिर ड्राइवर ने की सारी हदें पार
    राष्ट्रीय

    भीलवाड़ा में बजरी माफिया से भिड़ा जवान, चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाई छलांग, फिर ड्राइवर ने की सारी हदें पार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भीलवाड़ा: भीलवाड़ा की सड़कों पर रविवार शाम किसी साउथ फिल्म जैसा ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा देखने को मिला। शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र के तिलक नगर में अवैध बजरी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिसकर्मी की जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं किया। सोशल मीडिया पर अब इस जांबाज पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    चलती ट्रॉली पर कूदा सिपाही, मौत से खेल गया माफिया

    घटना तब शुरू हुई जब स्पेशल टीम (DST) के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ने अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को आते देखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने ट्रैक्टर को रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी। पुलिसकर्मी भी हार मानने वाले नहीं थे, उन्होंने बाइक से पीछा किया और एक जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगा दी। पुलिसकर्मी को ऊपर चढ़ा देख ड्राइवर पागलपन पर उतर आया। उसने सिपाही को नीचे गिराने के लिए जानबूझकर ट्रैक्टर को डिवाइडर से भिड़ा दिया और उसे रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में दौड़ाने लगा।

    नाले की ओर मोड़ा ट्रैक्टर और लगा दी छलांग

    ड्राइवर ट्रैक्टर को गलियों से होता हुआ एक खाली प्लॉट और नाले की ओर ले गया। वहां पहुंचते ही शातिर ड्राइवर चलती गाड़ी से कूदकर भाग निकला। पुलिसकर्मी ने भी उसे पकड़ने के लिए छलांग लगाई, लेकिन अंधेरे और नाले का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    एसपी की चेतावनी: ‘अपराध छोड़ो या जिला छोड़ो’

    भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त लहजे में कहा है कि जिले में अवैध बजरी दोहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि ‘अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या जिला छोड़ दें।’ पुलिस ने फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है और चेसिस नंबर के जरिए मालिक व सीसीटीवी फुटेज से ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…

    July 8, 2026

    उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:पत्नी को पति की कमाई के हिसाब खर्च का पूरा अधिकार…

    July 8, 2026

    मध्य प्रदेश के बगलामुखी मंदिर के दान और चढावे में आई भारी गड़बड़ी, जिला प्रशासन ने जांच के दिए आदेश

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.