Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारतीय जनता पार्टी को मिल गया नया राष्ट्रीय अध्यक्ष…
    BREKING NEWS

    भारतीय जनता पार्टी को मिल गया नया राष्ट्रीय अध्यक्ष…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे और उन्हें बधाई दी।

    पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि संगठन पर्व की पूरी प्रक्रिया भाजपा के संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई है। पीएम ने देशभर के कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए अभिनंदन किया।

    प्रधानमंत्री ने भाजपा के पूर्व अध्यक्षों के योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हुई और केंद्र में तीसरी बार सरकार बनी।

    पीएम मोदी ने कहा कि वे स्वयं को सबसे पहले भाजपा का कार्यकर्ता मानते हैं और अब नितिन नबीन पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल विकसित भारत के लिए निर्णायक होंगे और नितिन नबीन युवा जोश व संगठनात्मक अनुभव के साथ भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…

    July 8, 2026

    महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…

    July 8, 2026

    दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.