Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम» महिला टीचर और छात्र ने एक दूसरे पर लगाया यौन शोषण का आरोप…
    क्राइम

     महिला टीचर और छात्र ने एक दूसरे पर लगाया यौन शोषण का आरोप…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अजमेर – बिजयनगर में ही एक और ब्लैकमेल कांड की बात सामने आ रही है. आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने वाली एक महिला के साथ ब्लैकमेल कांड को अंजाम दिया गया और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया गया है. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में भी कराई है. दूसरी तरफ 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने उसी महिला टीचर पर ट्यूशन के बहाने बुलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. फिलहाल अभी तक दोनों ही मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

    घर पर ट्यूशन पढ़ाती है महिला

    पुलिस को दी गई शिकायत मुताबिक, बिजयनगर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है, जबकि उसका पति कपड़ों की दुकान चलाता है. एक दिन महिला की तबीयत खराब थी, जिसकी वजह से महिला ने ट्यूशन पढ़ने आए सभी बच्चों की जल्दी छुट्टी करके घर भेज दिया. जिस पर सभी बच्चे तो चले गए, पर 8वीं में पढ़ने वाला एक बच्चा वहीं पर रुका रहा. बाद में महिला टीचर से पूछा, क्या हुआ.

    पानी पीने से बेहोश हुई महिला टीचर

    तब महिला ने उसे बताया कि 3-4 दिन से सिर में दर्द हो रहा है, दवा लेने के बाद भी आराम नहीं हो रहा है. इस पर बच्चे ने टीचर से कहा कि मेरे पापा दरगाह से पानी लेकर आते हैं, जिससे कोई भी बीमारी ठीक हो जाती है. मैं आपके के लिए कल लेकर आता हूं.

    शिकायत पत्र के अनुसार, दूसरे दिन बच्चा एक छोटी से बोतल में पानी के नाम पर कुछ लेकर आया और टीचर से पीने के लिए बोला और कहा इसे पीने के बाद आप जल्दी ठीक हो जाओगे. जिस महिला टीचर ने उस पानी को पी लिया. कुछ देर में उसे अंधेरी छा गई और बेहोश हो गई. महिला का कहना है कि जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे, इस पर वह हैरान रह गई. 

    नमाज पढ़ने और कलमा सिखाने की कही बात

    कुछ देर बाद महिला टीचर के पास जब बच्चे का फोन आया तो उसने उससे पूछा, ये क्या किया. इस पर बच्चे ने कहा कि मैं घर आकर ही बताता हूं. घर आने पर बच्चे ने महिला की अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर कहा कि जो मैं कहता हूं, उसे करो, नहीं तो इसे वायरल कर दूंगा. महिला टीचर के मुताबिक, एक दिन बच्चे का पिता भी घर आया और उसकी अश्लील वीडियो-फोटो दिखाते हुए कहा कि तुम अब से मेरे धर्म का हिस्सा हो और पति से तलाक देने के लिए कहा.

    महिला ट्यूशन टीचर का कहना है कि छात्र की मां ने घर आकर उसके हाथ में काला धागा बांध दिया और नमाज, कलमा पढ़ना सिखाने लगी. वह उसके धर्म से अलग करने के लिए दबाव बनाने लगी.

    10 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत का आरोप

    महिला का आरोप है कि छात्र के पिता ने उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत की. महिला कहना है कि आरोपी पिता और बच्चे ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, यही नहीं उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करता था. हालांकि, वह लोक लाज के कारण यह बात किसी को बता नहीं पाई.

    महिला ट्यूशन टीचर का कहना है कि उसने जब विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने रिपोर्ट लेने से इनकार कर दिया. अब पीड़िता और उसके परिजनों ने आईजी से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है.

    ट्यूशन पढ़ने वाले छात्र ने भी लगाया आरोप

    वहीं, 8वीं के छात्र का आरोप है कि ट्यूशन टीचर पिछले 6 महीने से उसको ट्यूशन के बहाने बुलाकर उसके साथ यौन शोषण कर रही है. बिजयनगर थाना पुलिस ने सोमवार को उसे बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अंजली शर्मा और सदस्य अरविंद मीणा के समक्ष पेश किया.

    अंजली शर्मा का कहना है कि छात्र की काउंसलिंग की जा रही है. छात्र के लिए बाल मित्र भी घोषित किया गया है. अंजली शर्मा ने जिला बाल संरक्षण इकाई को सीरियल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (SIR) यानी सामाजिक अन्वेषण रिपोर्ट करने के आदेश भी दिए हैं. फिलहाल दोनों ही मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

    July 8, 2026

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    July 7, 2026

    दरिंदगी के बाद 12 साल की बच्ची को तालाब में जिंदा फेका, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.