Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»घात लगा कर बैठे थे अपराधी, महिला के आते ही बरसा दिए गोली
    क्राइम

    घात लगा कर बैठे थे अपराधी, महिला के आते ही बरसा दिए गोली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कटिहार : बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के चनदहर पंचायत के खाडी गांव में मंगलवार को देर शाम में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी। उन्होंने महिला को पांच से छह गोलियां मारीं जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस वारदात की सूचना मिलने पर बलिया बेलौन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है।

    बूढ़े ससुर के साथ रहती थी महिला

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम को 35 साल की महिला नुजहत बानो किसी काम से घर के निकलकर गली में गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड गोलियां दागीं। अपराधी हत्या करके मौके से फरार हो गए। किसी ने अपराधियों को नहीं देखा। नुजहत बानो सिकंदर की दूसरी पत्नी थी। सिकंदर पहली पत्नी के साथ दिल्ली में रहता है। नुजहत के साथ घर में केवल उसका बूढ़ा ससुर मौजूद था।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया की मौके पर नुजहत बानो लहुलुहान पड़ी थी। इस घटना की सूचना बलिया बेलौन थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वह मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। पुलिस के मुताबिक अपराधियों की शिनाख्त करके उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.