Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दूषित पानी से 25वीं मौत! ई-रिक्शा चालक ने तोड़ा दम, ये सरकारी हत्या-जीतू
    राष्ट्रीय

    दूषित पानी से 25वीं मौत! ई-रिक्शा चालक ने तोड़ा दम, ये सरकारी हत्या-जीतू

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर : इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप के दौरान 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई है। इस मामले को मिलाकर स्थानीय लोगों ने इस प्रकोप में अब तक कुल 25 लोगों की मौत का दावा किया है, जबकि राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में 15 जनवरी को पेश स्थिति रिपोर्ट में भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त प्रकोप के दौरान पांच माह के बालक समेत सात लोगों की मौत का जिक्र किया था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर बरसते हुए इसे बेहद दर्दनाक बताया है।

    जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज इंदौर में दूषित पानी पीने से हमने एक और परिजन को खो दिया। बड़े दुखद मन से कहना पड़ रहा है कि सरकार के भ्रष्टाचार और अहंकार ने हमारे इंदौर के 25 लोगों की सरकारी हत्या की है। कितना शर्मनाक है कि 25 लोगों की मौत के बाद भी प्रधानमंत्री @narendramodiऔर मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 ने अब तक एक भी जिम्मेदार अधिकारी या नेता का इस्तीफ़ा नहीं लिया। भाजपा सरकार सत्ता के नशे में निर्दोष लोगों की हत्या करती रहे, फिर भी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, यही है नरेंद्र मोदी का नया भारत।

    25वीं मौत का दावा

    भागीरथपुरा में बुधवार सुबह जब हेमंत गायकवाड़ (50) के घर से उनकी अर्थी उठी, तो माहौल गमगीन हो गया और विलाप में डूबी उनकी मां, पत्नी और चार बेटियों को संभालना वहां मौजूद लोगों के लिए मुश्किल हो गया।

    हेमंत के छोटे भाई संजय के मुताबिक, ‘‘मेरे भाई की मौत दूषित पानी के कारण हुई है। हमने महज 15 दिन की बीमारी में उन्हें खो दिया। उन्होंने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार रात आखिरी सांस ली।” उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई ई-रिक्शा चलाते थे और अपने परिवार के लिए आजीविका कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। संजय ने कहा कि मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और राज्य सरकार को उसकी हरमुमकिन मदद करनी चाहिए। शोक में डूबे इस व्यक्ति ने संयत, लेकिन दृढ़ स्वर में कहा, ‘‘मेरे भाई की मौत के गुनाहगारों को सजा मिलनी चाहिए।

    उन्होंने दावा किया कि भागीरथपुरा के लोगों को पिछले दो साल से दूषित पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और नगर निगम से कई शिकायतें करने के बावजूद इसका निराकरण नहीं हो सका।

    हेमंत की बेटी रिया ने बताया, ‘‘मेरे पिता को दूषित पानी के चलते दस्त की समस्या हुई और हमने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।” भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला दिसंबर के आखिर में शुरू हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक भागीरथपुरा में 51 नलकूपों में दूषित पानी मिला और पानी की जांच रिपोर्ट में इसमें ‘ई-कोलाई’ बैक्टीरिया के बारे में पता चला। अधिकारियों ने कहा कि इस बैक्टीरिया के कारण भागीरथपुरा में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए। उन्होंने बताया कि भागीरथपुरा में नगर निगम की पेयजल पाइपलाइन में रिसाव के कारण इसमें एक शौचालय के सीवर का पानी भी मिला था। मृतकों के आंकड़े को लेकर विरोधाभासी दावों के बीच शहर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की एक समिति के किए गए ‘डेथ ऑडिट’ की रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भागीरथपुरा के 15 लोगों की मौत इस प्रकोप से किसी न किसी तरह जुड़ी हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.