Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»झगड़े के बीच पति ने पत्नी पर फेंका पत्थर 4 साल के बेटे के सिर पर लगा, मौत
    क्राइम

    झगड़े के बीच पति ने पत्नी पर फेंका पत्थर 4 साल के बेटे के सिर पर लगा, मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद का खामियाजा उनके चार साल के मासूम बेटे को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। पुलिस के अनुसार, आपसी झगड़े के दौरान फेंका गया एक पत्थर गलती से बच्चे के सिर पर लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना अनंतपुर जिले के लक्ष्म पल्ली गांव में स्थित दंपति के घर पर हुई। पुलिस ने बताया कि एम महेश्वरी और उनके पति एम रमेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। झगड़े के दौरान गुस्से में आकर रमेश ने एक पत्थर फेंका, जो अनजाने में पास ही मौजूद उनके चार साल के बेटे के सिर पर जा लगा।

    गांव में मातम का माहौल
    अनंतपुर जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार चौधरी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पत्थर लगने से बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि एक घरेलू झगड़ा इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    पुलिस ने दर्ज किया केस
    पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत केस दर्ज किया है, जो गैर-इरादतन हत्या से संबंधित है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरेलू विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें, क्योंकि थोड़े समय का ये गुस्सा कभी-कभी ऐसे गंभीर नुकसान का कारण बन सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.